dewald brevis: डेवाल्ड ब्रेविस तो पूरे बवाल, ‘नो लुक छक्कों’ की लगाई हैट्रिक, स्टेडियम के बाहर गिरी गेंद

dewald brevis no look six hat trick
X

डेवाल्ड ब्रेविस ने नो लुक सिक्स की हैट्रिक पूरी की।

dewald brevis no look six: डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में नो लुक सिक्स की हैट्रिक लगा दी।

Dewald Brevis no look six: साउथ अफ्रीका के 22 साल के बैटर डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने एक ही ओवल में तीन नो लुक छक्के मारे। ब्रेविस ने सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड बनाया।

बेबी एबी के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के बैटर डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर गदर काटा है। वो सही मायनों में ही एबी डिविलियर्स के अंदाज में खेल रहे। ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। वो पहले ही इस सीरीज में एक शतक लगा चुके हैं और अब आखिरी टी20 में उन्होंने सबसे तेज फिफ्टी भी ठोक दी।

ब्रेविस की सबसे तेज फिफ्टी

ब्रेविस ने आखिरी टी20 में छक्कों की हैट्रिक लगा दी और तीनों ही छक्के नो लुक शॉट से आए। मतलब ब्रेविस ने शॉट लगाने के दौरान गेंद को देखा तक नहीं। ये वाकया साउथ अफ्रीका की पारी के 10वें ओवर में घटा। ये ओवर एरोन हार्डी फेंकने आए थे। उनके ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रेविस ने डीप मिडविकेट की तरह छक्का मारा। गेंद सीधा स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। ब्रेविस का ये छक्का नो लुक था।

ब्रेविस ने नो लुक सिक्स की लगाई हैट्रिक

अगली ही गेंद पर ब्रेविस ने लॉन्ग ऑन की तरफ छक्का मारा और इस बार भी उन्होंने गेंद को देखा तक नहीं। इस बार भी बॉल सीधे स्टेडियम के पार झाड़ियों में जाकर गिरी। इसके बाद गेंद तक ढूंढी गई लेकिन फायदा कुछ नहीं हुआ और गेंद को बदलना पड़ा।

ब्रेविस ने अगली गेंद को फिर हवाई सैर कराई और इस बार बॉल लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्के के लिए गई और इस बार भी ब्रेविस का ये छक्का नो लुक शॉट पर आया। इस तरह उन्होंने नो लुक शॉट के जरिए छक्कों की हैट्रिक पूरी की। इसके बाद उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद को भी छक्के के लिए पहुंचा दिया। इस तरह ब्रेविस ने महज 22 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।

इस तरह ओवर से 27 रन आए। आखिरी सिक्स के साथ ही ब्रेविस ने सिर्फ 22 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। ये साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड है।उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने पिछले मैच में 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story