Asia cup 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले का समय बदला, अब इतने बजे से शुरू होंगे मैच

Asia cup 2025 timings changed
X

Asia cup 2025 timings changed: एशिया कप के मुकाबलों के समय में बदलाव हुआ। 

Asia cup 2025: एशिया कप 2025 शुरू होने से पहले मुकाबलों की टाइमिंग बदली गई है। पहले मैच शाम 7.30 बजे से खेले जाने थे। अब रात 8 बजे से शुरुआत होगी। ऐसा क्यों हुआ, इसकी वजह जान लीजिए।

Asia cup 2025: एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शनिवार को एशिया कप 2025 के मैचों के समय में बदलाव का ऐलान किया। मौसम की स्थिति और फैंस की सुविधा को देखते हुए टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

एसीसी के अनुसार, पहले ये मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे (स्थानीय समयानुसार 6 बजे) से शुरू होने थे। लेकिन अब मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 8 बजे (स्थानीय समय के मुताबिक शाम 6.30 बजे से खेले जाएंगे। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले जाने वाला महामुकाबला भी शामिल है।

एशिया कप मुकाबलों की टाइमिंग में बदलाव

यह बदलाव सितंबर की तेज गर्मी को देखते हुए किया गया है। खाड़ी देशों में सितंबर महीने में अक्सर तापमान 40 डिग्री के ऊपर चला जाता है। ऐसे में अलग-अलग देशों के क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध के बाद ब्रॉडकास्टर्स ने मुकाबलों की टाइमिंग में बदलाव की मंजूरी दी है। केवल यूएई और ओमान के बीच 15 सितंबर को अबू धाबी होने वाले मैच के समय में बदलाव नहीं हुआ है। ये मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक, शाम 5.30 बजे से खेला जाएगा।

मौसम को देखते हुए समय बदला

15 सितंबर को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच यूएई और ओमान के बीच अबू धाबी में स्थानीय समयानुसार शाम 4:30 बजे होगा जबकि दूसरा मैच, जिसमें श्रीलंका और हांगकांग के बीच दुबई में मुकाबला होगा, स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा।

एसीसी ने कहा कि संशोधित समय का उद्देश्य खिलाड़ियों और प्रशंसकों, दोनों के लिए, विशेष रूप से संभावित मौसम संबंधी व्यवधानों को देखते हुए, बेहतर माहौल पक्का करना है। आयोजकों ने यह भी बताया कि इस बदलाव से दर्शकों के लिए एक ही दिन में कई मैच देखना अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा

बता दें कि एशिया कप 2025 का 15वां संस्करण टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें 8 टीमें शामिल होंगी-पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान, ओमान, यूएई और हांगकांग। इन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है।

ग्रुप ए में पाकिस्तान और भारत के साथ-साथ मेज़बान यूएई और ओमान भी शामिल हैं। जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान और हांगकांग शामिल हैं। आठ टीमों का यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें अफ़ग़ानिस्तान का मुकाबला अबू धाबी के ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम में हांगकांग से होगा।

Asia cup 2025 full schedule

  • 9 सितंबर: अफ़ग़ानिस्तान बनाम हांगकांग
  • 10 सितंबर: भारत बनाम यूएई
  • 11 सितंबर: बांग्लादेश बनाम हांगकांग
  • 12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान
  • 13 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
  • 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
  • 15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान
  • 15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग
  • 16 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफ़ग़ानिस्तान
  • 17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई
  • 18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफ़ग़ानिस्तान
  • 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान

सुपर-4 राउंड का शेड्यूल

  • 20 सितंबर: B1 बनाम B2
  • 21 सितंबर: A1 बनाम A2
  • 23 सितंबर: A2 बनाम B1
  • 24 सितंबर: A1 बनाम B2
  • 25 सितंबर: A2 बनाम B2
  • 26 सितंबर: A1 बनाम B1

28 सितंबर को एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story