अर्जुन तेंदुलकर ने जड़ा अपना पहला छक्का, मोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी और भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2023 सीजन में पदार्पण करने के बाद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को 4 रन पर आउट कर अपने करियर का तीसरा आईपीएल विकेट लिया।
अर्जुन तेंदुलकर ने GT के खिलाफ मैच में यह भी साबित कर दिया कि वह बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं। हालांकि. पांच बार के चैंपियन एमआई को गत चैंपियन जीटी ने 55 रनों से हरा दिया था, लेकिन मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर ने बल्ले से अपनी विस्फोटक क्षमता की झलक दिखाई। अर्जुन ने अपने आईपीएल करियर के पहले छक्के के साथ 9 गेंदों पर 13 रन बनाए। अर्जुन तेंदुलकर का शानदार छक्का आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं।
Arjun aims BIG 🎯#GTvMI #IPLonJioCinema #TATAIPL #IPL2023 pic.twitter.com/cF4DZVviUm
— JioCinema (@JioCinema) April 25, 2023
बाएं हाथ के अर्जुन तेंदुलकर ने जीटी तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को मिड-विकेट क्षेत्र के ऊपर एक बड़ा छक्का जड़ दिया। अर्जुन तेंदुलकर के छक्के का वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तेज गेंदबाज के खिलाफ छक्का लगाकर अर्जुन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अर्जुन के छक्के ने 77 मीटर की दूरी तय की। मोहित को विश्वास नहीं हो रहा था कि पहली बार बल्लेबाजी करने आए एक युवा खिलाड़ी ने उस पर छक्का जड़ दिया। अर्जुन के छक्का मारने के बाद रन-अप पर मोहित शर्मा की प्रतिक्रिया इंटरनेट पर वायरल हो गई। चौंकने वाली बात यह है कि सचिन तेंदुलकर ने सीजन के 36वें मैच में आईपीएल का पहला छक्का लगाया था, जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने 2023 सीजन के 35वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। सचिन और अर्जुन तेंदुलकर, दोनों ने 5 गेंदों में 5 रन बनाकर अपनी छठी गेंद पर छक्का लगाया।
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) April 26, 2023
बता दें कि आईपीएल 2023 में मंगलवार के मुकाबले में एमआई को सातवें मैच में 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद में जीत के लिए 208 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए MI को 9 विकेट पर 152 रन पर रोक दिया गया था। कप्तान रोहित शर्मा 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।