AUS vs SA T20: बेबी एबी का धूम धड़ाका, साउथ अफ्रीका के लिए टी20 में सबसे कम उम्र में शतक ठोका

डेवाल्ड ब्रेविस ने साउथ अफ्रीका के लिए टी20 में सबसे कम उम्र में शतक ठोकने का काम किया।
Australia vs South Africa T20I: डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे दूसरे टी20 में तूफानी बल्लेबाजी की। 22 साल के इस बैटर ने महज 41 गेंद में सैकड़ा जड़ दिया। ये साउथ अफ्रीका की तरफ से टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक है। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम है। उन्होंने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंद में शतक ठोका था। इतना ही नहीं, वो साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे कम उम्र में टी20 शतक लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने 22 साल 105 दिन की उम्र में ये शतक ठोका।
ब्रेविस 56 गेंद में 125 रन बनाकर नाबाद लौटे। ये साउथ अफ्रीका की तरफ से टी20 में सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले, फाफ डुप्लेसी ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 119 रन बनाए थे।
इससे पहले, आरई लेवी के नाम ये उपलब्धि थी। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 2012 में 24 साल 36 दिन की उम्र में शतक ठोका था। डेविड मिलर के नाम तीसरा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में 28 साल 141 दिन की उम्र में सेंचुरी जमाई थी। ब्रेविस ने अपना शतक पूरा करने के दौरान 9 चौके और 8 छक्के उड़ाए। ब्रेविस ने इस दौरान चौथे विकेट के लिए ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 57 गेंद में 126 रन की साझेदारी की।
A fiery maiden T20I ton from Dewald Brevis 🔥#AUSvSA 📝: https://t.co/68DKASFPQA pic.twitter.com/sPsZqQ7R3o
— ICC (@ICC) August 12, 2025
ब्रेविस ने ड्वारशुइस की शॉर्ट पिच गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की ओर शानदार पुल शॉट खेलकर चौका लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। शतक बनाने के बाद उन्होंने हेलमेट उतारकर आसमान की ओर देखा और इस ऐतिहासिक लम्हे को सेलिब्रेट किया।
शुरुआत में संयम से खेलने वाले ब्रेविस ने जैसे ही रफ्तार पकड़ी, उनके शॉट्स रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। ऑस्ट्रेलिया ने उनका एक आसान कैच भी छोड़ा, जिसका फायदा उन्होंने जमकर उठाया। उनकी विस्फोटक पारी में 8 छक्के और 9 चौके शामिल रहे, जिससे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।
मैदान पर उनके साथी ट्रिस्टन स्टब्स ने दौड़कर उन्हें गले लगाकर इस शानदार उपलब्धि की बधाई दी। ब्रेविस की इस पारी ने दक्षिण अफ्रीका को मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है और क्रिकेट फैंस को रोमांचित कर दिया।
The second-quickest T20I hundred from a South African player!
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 12, 2025
Dewald Brevis, take a bow 👏#AUSvSA pic.twitter.com/JOpk3tptGT
ब्रेविस की तुलना एबी डिविलियर्स से की जाती है। उनका खेलने का अंदाज डिविलियर्स जैसा है। इसी वजह से उन्हें बेबी एबी कहा जाता है। ब्रेविस से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 मैच में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम था। अमला ने 9 मार्च 2016 को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए थे। अब ब्रेविस इससे आगे निकल गए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के T20I में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर: टॉप 5 रिकॉर्ड्स
- डेवाल्ड ब्रेविस - 120* (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, डार्विन, 2025): युवा सनसनी डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी पारी 12 चौके और 8 छक्के लगाए। यह T20I में दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
- फाफ डु प्लेसिस - 119 (वेस्टइंडीज के खिलाफ, जोहान्सबर्ग, 2015)
- रिचर्ड लेवी - 117* (न्यूजीलैंड के खिलाफ, हैमिल्टन, 2012)
- रीज़ा हेंड्रिक्स - 117 (पाकिस्तान के खिलाफ, सेंचुरियन, 2024)
- मॉर्न वैन विक - 114* (वेस्टइंडीज के खिलाफ, डरबन, 2015)
