US Open 2025: कार्लोस अल्काराज चैंपियन बनते ही मालामाल, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से भी 4 करोड़ ज्यादा मिलेंगे

carloz alcaraz US Open Prize Money
X
कार्लोस अल्काराज को यूएस ओपन जीतने पर 44.5 करोड़ मिलेंगे। 
US Open Prize Money: कार्लोस अल्काराज ने यानिक सिनर को हराकर यूएस ओपन मेंस सिंगल्स का खिताब जीता। यूएस ओपन चैंपियन बनने पर अल्काराज को प्राइज मनी के तौर पर 44 करोड़ रुपये मिलेंगे जो इस साल महिला विश्व कप जीतने वाली टीम को मिलने वाली 39.5 करोड़ की रकम से भी ज्यादा है।

US Open Prize Money: कार्लोस अल्काराज ने रविवार को यूएस ओपन 2025 के मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। अल्काराज ने फाइनल में इटली के यानिक सिनर को हराया। इसके साथ ही अल्काराज ने विंबलडन फाइनल में सिनर के हाथों मिली हार का भी हिसाब चुकता कर लिया। इस जीत के साथ ही अल्काराज वर्ल्ड नंबर-1 भी बन गए। अल्काराज ने फाइनल में यानिक सिनर को 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से हराया। ये अल्काराज का दूसरा यूएस ओपन खिताब है।

अल्काराज इस जीत के साथ केवल वर्ल्ड नंबर-1 ही नहीं हुए, बल्कि उन्हें बतौर प्राइज मनी करीब 44 करोड़ रुपये मिले। वहीं, वुमेंस सिंगल्स का खिताब जीतने वालीं आर्यना सबालेंका को भी इतनी ही इनामी राशि मिली, जोकि टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड है। ये पिछले साल की प्राइज मनी से करीब 3.5 मिलियन डॉलर ज्यादा है।

अगर कार्लोस अल्काराज को मिली प्राइज मनी की तुलना क्रिकेट से की जाए तो आंकड़े जानकर आप हैरान हो जाएंगे। बता दें कि इसी महीने भारत में महिला क्रिकेट विश्व कप खेला जाना है, जिसकी प्राइज मनी में इस बार करीब 300 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके बावजूद महिला विश्व कप जीतने वाली टीम को 4.48 मिलियन यूएस डॉलर मिलेंगे, जो भारतीय रुपए में 39.5 करोड़ होंगे। वहीं, रनरअप को 2.24 मिलियन यूएस डॉलर मिलेंगे। यह भारतीय रुपये में 19.77 करोड़ होंगे। यानी सिर्फ यूएस ओपन जीतने वाले अल्काराज को महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से भी ज्यादा पैसा मिला है।

इसका कारण ये है कि टेनिस पूरी दुनिया में देखा और खेला जाता है। यूएस ओपन सबसे अधिक प्राइज मनी वाला टूर्नामेंट है। टेनिस की लोकप्रियता पूरी दुनिया में है। इसके स्ट्रीमिंग, टीवी राइट्स और स्पॉन्सरशिप डील काफी महंगी होती है। दूसरी तरफ, क्रिकेट एशिया और इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे कॉमनवेल्थ नेशंस में खेला जाता है। इसी वजह से टेनिस में प्राइज मनी काफी ज्यादा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story