दोस्‍ती से लेकर शारीरि‍क संबंध तक, इन साइबर वर्ल्‍ड

दोस्‍ती से लेकर शारीरि‍क संबंध तक, इन साइबर वर्ल्‍ड
X
साइबर वर्ल्‍ड के जहां फायदे है वहीं नुकसान भी बहुत हैं

इंटरनेट की दुनि‍या में सब कुछ आसान हो गया है। अब दोस्‍ती भी साइबर वर्ल्‍ड में ही होने लगी है। यहां तक की लोग अपने पार्टनर की तलाश के लि‍ए भी साइबर वर्ल्‍ड का सहारा लेते हैं। कई बार ये साइबर रि‍लेशन आगे बढ़ते है तो कई बार बहुत दर्दनाक मोड़ पर आकर रुकते हैं। इस लि‍ए जरूरी हैं की साइबर वर्ल्‍ड में कोई भी रि‍लेशन बनाने से पहले उसके फायदे या नुकसान के बारे में सोच लि‍या जाए।


साइबर रि‍लेशन

साइबर रिलेशन यानी फेसबुक और ट्विटर जेसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए लोगों से दोस्ती या डेटिंग करना। आज कल साइबर रिलेशंस भी भारी तादाद में बन रहे हैं। जि‍समें यूजर के पास लाइव चैट, वीडियो चैट और इंटरनेट वीडियो कॉलिंग की सुविधा होती है। साइबर रिलेशन के जरिए लोग शारीरि‍क संबंध बनाने के लि‍ए पार्टनर की तलाश भी करते हैं।


फायदे

आप हमेशा अपने दोस्तों, पार्टनर और रिश्तेदारों के टच में रह सकते हैं।

नए-नए दोस्त बना सकते हैं।

पुराने दोस्तों को फिर से तलाश सकते हैं।

दूर होने के बाद भी एक-दूसरे को वी‌डियो के जरिए लाइव देख सकते हैं।

नए पार्टनर आसानी से तलाश सकते हैं।

ऑनलाइन डेटिंग, ब्लांइड डेटिंग का मजा ले सकते हैं।

साइबर रिलेशंस में दोस्तों के साथ मिलकर बिजनेस भी कर सकते हैं।

नुकसान

सामने वाले व्‍यक्‍ति की सच्‍चाई का पता नहीं चल पाता।

इस तरह के रिलेशंस में आमतौर पर झूठ का सहारा लिया जाता है।

ये रिलेशंस रिस्की होते हैं।

यहां आप गलत लोगों के चंगुल में भी फंस सकते हैं।

आप ठगे भी जा सकते हैं।

इस तरह के रिलेशसं लॉंग टर्म नहीं होते।

ऑनलाइन फ्रेंड के व्यक्तित्व और व्यवहार के बारे में अच्छी तरीके से नहीं जान पातें।

साइबर रिलेशंस आमतौर पर अविश्वसनीय होते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story