मोहनलालगंज क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, छह लोग मरें और दर्जनों घायल

X
By - haribhoomi.com |19 Sept 2014 6:30 PM
आज भी रोज की तरह लोग घरों से बारूद तथा अन्य कच्चा माल निकाल रहे थे, इसी बीच तेज विस्फोट हो गया।
लखनऊ. लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में सुबह करीब नौ बजे विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के लोग भी घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाडि़यां मौके पर पहुंचीं। विस्फोट में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। धमाके इतने तेज थे कि घर की छत गायब हो गई। छत पर लेटी बेटी के भी चीथड़े उड़ गए और जिस खटिया पर वह लेटी थी, वो दूर नीम के पेड़ पर जा अटकी। उसके हाथ-पैर भी 50 मीटर दूर इधर-उधर पाए गए। दीपावली करीब होने के कारण इस क्षेत्र के घरों में पटाखा बनाने का काम हो रहा था। घरों में बारूद तथा अन्य सामान भरा रहता है।
आज भी रोज की तरह लोग घरों से बारूद तथा अन्य कच्चा माल निकाल रहे थे, इसी बीच तेज विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके इतने जोरदार थे कि आस पास के दो घर भी बुरी तरह छतिग्रस्त हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इन चारों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मोहनलालगंज क्षेत्र में घरों में पटाखा बनाने का काम लंबे अरसे से चल रहा है। दीपावली करीब होने के कारण घरों में बारूद तथा अन्य सामान भरा रहता है। आज भी रोज की तरह लोग घरों से बारूद तथा अन्य कच्चा माल निकाल रहे थे, इसी बीच तेज विस्फोट हो गया। इससे आसपास के मकान भी दहल गए। विस्फोट में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, इस घटना के अन्य तथ्य के बारे में-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS