JVM के 6 विधायकों ने थामा BJP का दामन, पार्टी को मिला पूर्ण बहुमत

X
By - haribhoomi.com |11 Feb 2015 12:00 AM IST
भाजपा ने अब 42 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बना डाली है।
विज्ञापन
रांची.राजनीतिक सरगर्मियों के बीज झारखंड विकास मोर्चा के छह विधायकों की भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक इन सभी छह विधायकों ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया है। इस राजनीतिक उठापटक के बाद अब 81 सदस्यों की झारखंड विधानसभा में अब भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है।
ये भी पढ़ें:पूर्व JMM नेत्री अंजू सरकार को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा, चला रही थी सेक्स रैकेट
आपको बता दें कि 81 सदस्यों की झारखंड विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 41 सीटों का आंकड़ा पार होना जरूरी है। भाजपा ने 42 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बना डाली है। इनमें भाजपा के कुछ 37 और आजसू के पांच विधायक शामिल हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि अभी तक भी मंत्रिमंडल का पूर्ण गठन नहीं हो पाया है। लेकिन अब झारखंड विकास मोर्चा के छह सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद वह अपने दम पर सरकार बनाने की क्षमता रख रख रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले आज झारखंड विकास मोर्चा ने विधायक दल की बैठक बुलाई। जिसमें सिर्फ दो विधायक पहुंचे हैं और छह विधायक बैठक से गायब हैं। जिसके बाद से यह आशंका जताई जा रही थी कि इन छह विधायकों ने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए,पूरी खबर -
विज्ञापन
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS