मॉडल रेप केस: आरोपी आईपीएस के बचाव में आई शिवसेना, कहा- मॉडल को छह महीने में आई रेप की सुध

X
By - haribhoomi.com |1 Aug 2014 6:30 PM
सामना में लिखा है कि महिलाएं छेड़खानी जैसे मामलों को खतरनाक हथियार समझती हैं।
मुंबई. मॉडल से रेप के आरोपी मुंबई के वरिष्ठ आईपीएस अफसर सुनील पारास्कर के बचाव में शिवसेना आ गई है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में पारास्कर के बचाव में संपादकीय लिखा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मुंबई की एक मॉडल ने डीआईजी सुनील पारासकर पर पिछले साल रेप करने का अरोप लगाया था।
शिवसेना ने सामना में लिखा है कि महिलाएं छेड़खानी जैसे मामलों को खतरनाक हथियार समझती हैं। मुंबई में शक्ति मिल गैंगरेप हुआ था, जिसमें पीड़िता को जो दर्द हुआ उसने तुरंत पुलिस को बताया और पुलिस ने कार्रवाई कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और कोर्ट ने उन्हें आजवीन कारावास की सजा भी सुनाई। लेकिन इस मामले में पीड़िता को 6 महीने बाद याद आया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।
शिवसेना ने लिखा है कि आखिरकार 6 महीने बाद कैसे किसी लड़की को याद आ सकता है कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। लेख में लिखा है कि छेड़खानी और रेप का आरोप लगाकर सनसनी फैलाना अब फैशन हो गया है। एक मॉडल पुलिस में उत्तम सेवा देने वाले पारासकर पर सीध रेप का आरोप लगाती है, और वो पुलिस अधिकारी खलनायक ठहराया जाता है।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, इस रेप केस के तार बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे से भी जुड़े होने के संकेत मिले थे-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS