शत्रु का मोदी पर निशाना, मंत्रियों के लिए 75 वर्ष की उम्र सीमा पर जताया ऐतराज

शत्रु का मोदी पर निशाना, मंत्रियों के लिए 75 वर्ष की उम्र सीमा पर जताया ऐतराज
X
शत्रुघ्न सिन्हा ने नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्रियों को चुने जाने के लिए 75 वर्ष की उम्र सीमा निर्धारित किए जाने से असहमति जताई।
नई दिल्ली. अभिनेता से नेता बने और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्रियों को चुने जाने के लिए 75 वर्ष की उम्र सीमा निर्धारित किए जाने से असहमति जताई। पटना साहिब से दूसरी बार लोकसभा सदस्य चुने गए सिन्हा ने कहा, मंत्री के रूप में व्यक्ति की नियुक्ति के लिए 75 वर्ष की उम्र निर्धारित किए जाने से मैं सहमत नहीं हूं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नरेंद्र मोदी सरकार से बाहर रखने पर अलग राय रखते हुए कहा कि दोनों किसी भी पद के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे 67-वर्षीय शत्रुघ्न सिन्हा ने इस तरह से उम्र तय किए जाने पर अपनी असहमति जताई।
उन्होंने कहा, उम्र के स्थान पर योग्यता मानसिक जागरूकता और स्वास्थ्य होना चाहिए। कई दफा आडवाणी को अपना 'राजनीतिक गुरु' बताने वाले सिन्हा ने कहा, यहां तक कि 86 की उम्र में वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की याददाश्त बहुत तेज है और 40 वर्ष के व्यक्ति जैसी ऊर्जा उनमें है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी बहुत प्रतिभाशाली हैं और किसी भी पद के लिए पूरी तरह से योग्य हैं। आडवाणी को स्पीकर होना चाहिए अथवा नहीं यह उनकी पसंद है। केवल स्पीकर पद के लिए ही नहीं, वह कैबिनेट में सभी पदों के लिए योग्य हैं।

नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, कैसे बीजेपी की सांसद ने मोदी के आदेशों की धज्जियां उड़ाई-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story