भारतीय बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स पहली बार पहुंचा 26 हजार के पार

X
By - haribhoomi.com |6 July 2014 6:30 PM
सेंसेक्स ने पहली बार रिकॉर्ड 26000 का स्तर पार करने में कामयाब रही है।
नई दिल्ली. एक ओर जहां देश में मोदी सरकार पहली बार बजट पेश करने की तैयारी में हैं तो दूसरी तरफ भारतीय बाजार ने सप्ताह की शुरुआत नई रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ की हैं। शेयर मार्केट में सेंसेक्स और निफ्टी ने अपनी शुरूआत नई रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ खुलकर की हैं। सेंसेक्स ने 26000 का स्तर पार किया है। निफ्टी 7800 के स्तर से थोड़ा ही दूर है। सुबह 10:25 बजे, सेंसेक्स 109 अंक चढ़कर 26071 और निफ्टी 26 अंक चढ़कर 7778 के स्तर पर था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर 0.5-0.7 फीसदी मजबूत हैं।
आईटी और तकनीकी शेयर 1 फीसदी चढ़े हैं। ऑटो, पावर, मेटल, रियल्टी शेयर 0.6 फीसदी मजबूत हैं। कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में भी मजबूती है। बैंक और हेल्थकेयर शेयर सुस्त हैं। हालांकि, ऑयल एंड गैस और एफएमसीजी शेयरों पर हल्का दबाव है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये सुस्ती ज्यादा देर तक रहने वाली नहीं है।
निफ्टी शेयरों में आईडीएफसी 3.5 फीसदी और टाटा पावर 2.5 फीसदी उछले हैं। इंफोसिस, टाटा मोटर्स, डीएलएफ, सेसा स्टरलाइट, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, विप्रो, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एसीसी, भारती एयरटेल 1.3-0.75 फीसदी मजबूत हैं। दिग्गजों में कोटरक महिंद्रा बैंक करीब 2 फीसदी और बीपीसीएल करीब 1.5 फीसदी टूटे हैं। ओएनजीसी, आईटीसी, लुपिन, डॉ रेड्डीज, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, यूनाइटेड स्पिरिट्स 0.75-0.25 फीसदी कमजोर हैं।
एशियाई बाजारों पर दबाव आया है। कॉस्पी 0.5 फीसदी गिरे हैं। हैंग सैंग, ताइवान इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट में 0.3 फीसदी कमजोरी है। स्ट्रेट्स टाइम्स और निक्केई सुस्त है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बंद रहे थे।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, बाजार में कैसे आई ये उछाल -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS