रक्षा बंधन पर ''सुरक्षा बंधन'' योजना, बैंक और बीमा कंपनियां देगी अभियान को अंजाम

नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार प्राइवेट कंपनियों की तर्ज पर त्योहारों को भुनाने में जुट गई है। रक्षा बंधन त्योहार को भुनाने के इरादे से सरकार की उपहार चेक तथा विशेष जमा जैसे अनूठे कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को गति देने के लिए सुरक्षा बंधन अभियान शुरू करने की योजना है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आगामी रक्षा बंधन त्योहार के मौके पर भागीदार बैंकों तथा बीमा कंपनियों द्वारा अगस्त-सितंबर के दौरान विशेष नामांकन अभियान शुरू किया जाएगा।
RTI: किसने बदला नेहरू का 'धर्म', नहीं बताएगी केंद्र सरकार
रक्षा बंधन के दिन भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। रक्षा बंधन 29 अगस्त को है। वित्त मंत्रालय के अनुसार इसी प्रकार, सुरक्षा बंधन अभियान के तहत लोगों को अपने प्रियजन को सामाजिक सुरक्षाह्य योजना उपहार देने को प्रोत्साहित किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS