साइना ने स्पेन की कारोलीना को हराकर जीता आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब

X
By - haribhoomi.com |29 Jun 2014 12:00 AM
भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने स्पेन की कारोलीना मरीन हराकर आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
सिडनी. भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने स्पेन की कारोलीना मरिन हराकर आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। साइना नेहवाल ने फाइनल में मरिन को 21-18, 21-11 से हराया। इस साल साइना का यह दूसरा खिताब है। इस साल उन्होंने पहला खिताब दिल्ली में इंडियन ग्रां प्री जीता था। लंदन ओलिंपिक के ब्रॉन्ड मेडल जीतने वाली सानिया ने दुनिया की नंबर 11 खिलाड़ी को 43 मिटन तक चले मुकाबले में आसानी से हरा दिया।
24 वर्षीय सायना का मरिन के खिलाफ रिकॉर्ड 1-0 था, उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कुछ शानदार शॉट और बेहतरीन वॉली खेलकर शुरुआती गेम में 5-2 की बढ़त हासिल की। लेकिन 21 वर्षीय मरिन भी आसानी से पिछड़ने वाली नहीं थी और उन्होंने इस अंतर को कम कर 6-8 कर दिया।
मरिन ने हालांकि सर्विस की गलती कर सायना को एक आसान अंक भेंट स्वरूप दे दिया जिससे इस भारतीय ने 11-7 की बढ़त हासिल की। मरिन ने फिर अपने खेल में सुधार किया लेकिन सायना भी जवाबी हमले के लिए तैयार थीं और उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी के स्मैश का तेजी से जवाब दिया। इस बीच मरिन ने कुछ बेहतरीन स्ट्रोक्स खेले लेकिन ये निरंतर नहीं थे और सायना ने बढ़त 17-12 की कर ली। मरिन की प्रतिबद्धता हर अंक के लिए देखी जा सकती थी लेकिन संयमित सायना को पछाड़ने के लिए यह काफी नहीं थी।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, इस मुकाबले से पहले कब साइना से भिड़ी थी मरिन-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS