साइना और कश्यप दूसरे दौर में, कनाडा की मिशेल ली को हराया

X
By - haribhoomi.com |21 Oct 2015 6:30 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप ने फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के दूसरे दौर में जगह बनाई
पेरिस. भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप ने बुधवार को यहां 275000 डालर इनामी फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के दूसरे दौर में जगह बनाई। शीर्ष वरीय साइना ने महिला एकल के पहले दौर के मुकाबले में दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी कनाडा की मिशेल ली को 42 मिनट में 21-18, 21-13 से हराया।
दूसरी तरफ पुरुष एकल में आठवें वरीय कश्यप ने स्थानीय खिलाड़ी थामस रोक्सेल को 21-11, 22-20 से हराया। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना दूसरे दौर में र्जमनी की कारिन शनासी और जापान की मिनास्तु मितानी के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी। पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन में मितानी ने ही साइना को हराया था। राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन कश्यप का सामना थाईलैंड के तेनोंगसाक सेनसोमबूनसक और इंग्लैंड के राजीव ओसेफ के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
इसे भी पढे़ंः यह है सहवाग का घर परिवार, मिलिए उनके परिजनों से
दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी किदांबी र्शीकांत को हालांकि तियान हाउवेई के खिलाफ 63 मिनट में 15-21, 21-13, 11-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस सत्र में चीन के इस खिलाड़ी के खिलाफ र्शीकांत की यह चौथी हार है। महिला एकल में राष्ट्रीय खेलों की चैम्पियन मिशेल ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले गेम में 7-3 की बढ़त बनाई लेकिन साइना ने इसके बाद लगातार छह अंक के साथ बढ़त हासिल कर ली।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS