रोहित घूम रहे नई गर्लफ्रेंड के साथ!

पर्थ. टीम इंडिया के सितारे इन दिनों परवान पर हैं इसलिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर भी लोगों और मीडिया की खास नजर रहती है। विराट के बाद लोगों के बीच सेक्सी बैट्समैन रोहित शर्मा की ही चर्चा सबसे ज्यादा होती है इसलिए जब रोहित को पर्थ की गलियों में एक अंजान लड़की के साथ घूमते हुए देखा गया तो लोगों के बीच में खलबली मच गई।
कोहली ने पत्रकार से की बदसलूकी,फिर माफी मांगी!
सेक्सी सोफिया हयात के एक्स प्रेमी रोहित शर्मा इन दिनों पर्थ में एक अंजान लड़की के साथ वक्त बिताते देखे जा रहे हैं। इन दिनों टीम इंडिया पर्थ के होटल हयात रिजेंसी में ठहरी हुई है। इसी होटल से वाकिंग डिस्टेंस पर फ्रेजर सुइट्स होटल है जहां वो अंजान लड़की रहती है। चूंकि बीसीसीआई ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों पर अपनी प्रेमिकाओं और पत्नियों के साथ ना रहने की रोक लगा रखी है इसलिए यह अंजान लड़की तो हयात रिजेंसी होटल नहीं आ सकती है लेकिन रोहित शर्मा तो उसके होटल जा सकते हैं ना इसलिए वो रोजाना उसके साथ उसके होटल में देखे जा रहे हैं।
घंटों साथ रहते हैं
आस्ट्रेलिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों घंटों साथ वक्त बिताते हैं, साथ में खाना खाते हैं और हाथों में हाथ डाले आस्ट्रेलिया की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों विराट कोहली और शिखर धवन को भी इन दोनों के साथ लंच करते देखा गया जिसके दौरान विराट भी उस अंजान लड़की को एक बार गले लगाया। अब यह अंजान लड़की कौन हैं और रोहित और उसके बीच में कैसा रिश्ता है, इस रहस्य पर से पर्दा अभी उठा नहीं है लेकिन हर किसी को यह बात जानने की काफी उत्सुकता है, देखते हैं रोहित इस रहस्य से कब पर्दा उठाते हैं?
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, विश्वकप के बाद रोहित शर्मा का बज जाएगा बैंड!-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS