सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के एक साल बाद कर सकेंगे नई नौकरी

X
By - haribhoomi.com |21 Dec 2015 6:30 PM
रिटायरमेंट के बाद विश्राम अवधि को दो साल से घटाकर एक वर्ष किया गया है।
नई दिल्ली. डीओपीटी के बनाए हुए नए नियमों के मुताबिक अब सरकारी अधिकारी रिटायर होने के एक साल बाद नई नौकरी कर सकेंगे। पहले यह समय सीमा दो साल की थी। कार्मिक मंत्रालय ने हाल ही में नए नियम तैयार किए हैं जिसके बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और अन्य अधिकारियों को किसी निजी कंपनी में काम करने के लिए अपनी रिटायरमेंट के एक साल बाद ही अनुमति लेनी होगी।
करनी होगी घोषण
हालांकि, सरकारी अधिकारियों को रिटायरमेंट के बाद किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में नई नौकरी शुरू करने के अपने सेवाकाल के दौरान गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ लेनदेन में ईमानदारी सहित साफ-सुथरे सेवा रिकॉर्ड के बारे में घोषणा करनी होगी।
घटाई गई अवधि
इसके अलावा उन्हें यह भी बताना होगा कि उन्हें जो वेतन या लाभ की पेशकश की जा रही है वे उद्योग के लिए तय मानदंडों के अनुकूल हैं। अधिकारियों द्वारा की जा रही मांग की वजह से रिटायरमेंट के बाद उनकी विश्राम की समय सीमा को दो साल से घटाकर एक वर्ष किया गया है।
इसलिए उठाया गया कदम
यह कदम इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार नियमों के उल्लंघन के लिए हजारों एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इनमें से कई पर आरोप है कि वे ऐसी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं जिससे देश की आर्थिक वृद्धि प्रभावित हो रही है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS