Jyeshtha Purnima 2025: कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा 10 या 11 जून को? जानें सही डेट, स्नान-दान का मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

jyeshtha purnima 2025
X

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2025

Jyeshtha Purnima 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, 2025 में ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को लेकर लोगों के मन में भ्रम है कि यह 10 जून को है या 11 जून को। जानिए सही डेट।

Jyeshtha Purnima 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, 2025 में ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को लेकर लोगों के मन में भ्रम है कि यह 10 जून को है या 11 जून को। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि 10 जून 2025 को सुबह 11:35 बजे शुरू होकर 11 जून दोपहर 1:13 बजे तक रहेगी, लेकिन व्रत और पूजन का कार्य 10 जून को ही किया जाएगा।

पूर्णिमा तिथि धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र मानी जाती है। इस दिन स्नान, दान, व्रत और चंद्रमा की पूजा से ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। सुबह 4:02 से 4:42 बजे तक स्नान-दान का उत्तम मुहूर्त है। वहीं सत्यनारायण कथा और वट सावित्री व्रत का समय सुबह 8:52 से दोपहर 2:05 बजे तक रहेगा। चंद्रोदय शाम 6:45 पर होगा, जो चंद्र देव को अर्घ्य देने का समय है।

विवाह में आ रही बाधा होती है दूर
इस दिन विशेष रूप से विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शिव-पार्वती का सूत से गठबंधन करने और विष्णु जी को हल्दी की गांठ अर्पित करने की परंपरा है। साथ ही चंद्रमा को दूध और जल का अर्घ्य देने से मानसिक तनाव दूर होता है।

बरसेगी शनि की कृपा
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पीपल, नीम और तुलसी के समीप विष्णु सहस्त्रनाम या शिवाष्टक का पाठ करने से शनि की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में रुकी हुई चीजें गति पकड़ती हैं। यह दिन आध्यात्मिक साधना और कल्याण के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story