Vivah Muhurat 2025: कल से थम जाएगी शहनाइयों की गूंज, अब चार महीने तक नहीं होंगे शुभ काम

Jhunjhunu groom turned back wedding
Vivah Muhurat 2025: हिंदू धर्म में इस सीजन विवाह का अंतिम शुभ मुहूर्त 8 जून 2025 को है। इसके बाद 11 जून को गुरू ग्रह अस्त हो जाएगा और चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। चातुर्मास के दौरान विवाह और अन्य मांगलिक कार्य नहीं होंगे। प्रबोधिनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्य शुरू होंगे और नवंबर-दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे। 11 दिसंबर 2025 को शुक्र ग्रह के अस्त होने के बाद विवाह मुहूर्त 4 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। यहां जानें विवाह के शुभ मुहूर्त के बारे में।
नवंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त
नवंबर-दिसंबर में इन तारीख पर विवाह के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। 2 नवंबर, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर 2025 को विवाह के शुभ मुहूर्त का योग रहेगा। यानी कि इस दौरान विवाह किए जा सकते हैं।
11 दिसंबर 2025 के बाद नहीं होंगे विवाह
नवंबर के बाद दिसंबर में भी कुछ दिनों तक विवाह का योग है। हिंदू पंचांग के अनुसार 4, 5 और 6 दिसंबर को विवाह होंगे। इसके बाद 11 दिसंबर 2025 को शुक्र ग्रह अस्त हो जाएगा, जिससे विवाह के शुभ मुहूर्त में रुकावट आएगी। फिर अगले साल 2026 में 4 फरवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे।
जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई मुहूर्त नहीं
बता दें, जून के बाद जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई भी विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं है, क्योंकि जून में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाएंगे। नवंबर और दिसंबर में कुछ दिनों तक विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से परामर्श लेना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: यह दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.Com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
