Vat Purnima 2025: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए वट पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय, जानें शुभ मुहूर्त

Vat Purnima 2025
Vat Purnima 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार वट पूर्णिमा व्रत मंगलवार, 10 जून 2025 को मनाया जाएगा। वट पूर्णिमा विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए मनाया जाता है। शास्त्रों में वट वृक्ष को पवित्र माना जाता है। महिलाएं इस दिन वट वृक्ष की पूजा कर वैवाहिक सुख शांति की के लिए व्रत रखती हैं।
पूजा मुहूर्त और तिथि
पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 10 जून को सुबह 11:35 बजे आरंभ होकर 11 जून दोपहर 1:13 बजे तक रहेगी। व्रत और वट वृक्ष पूजन 10 जून को किया जाएगा, जबकि स्नान-दान का पुण्यकाल 11 जून को रहेगा।
वट वृक्ष का आध्यात्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष में त्रिदेव—ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है। इस वृक्ष की पूजा करने से न केवल वैवाहिक जीवन में स्थिरता आती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का संचार भी होता है।
क्या करें इस दिन
- महिलाएं साड़ी या पारंपरिक वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लें।
- वट वृक्ष की पूजा कर उसकी 7 या 11 बार परिक्रमा करें।
- पेड़ पर कलावा या कच्चा सूत लपेटें और उसके नीचे दीपक प्रज्वलित करें।
- भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव का स्मरण करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के उपाय
यदि वैवाहिक जीवन में मनमुटाव या अशांति हो, तो इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ता है। इसके साथ ही पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान शिव को जल चढ़ाएं और वट वृक्ष की 11 परिक्रमा करें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।