Money Plant: घर में लगा मनी प्लांट कर सकता है कंगाल!, लगाते समय न करें ये गलतियां

Money Plant Tips
X
जानिए मनी प्लांट घर में लगाने की सही दिशा और जरूरी वास्तु नियम। गलत दिशा में लगाने से धन हानि हो सकती है। इन उपायों से पाएं सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी।

Money Plant: भारतीय वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को घर में सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अक्सर लोग इसे घर या कार्यालय में सजावट के उद्देश्य से लगाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि अगर मनी प्लांट को वास्तु के नियमों के अनुसार नहीं लगाया गया, तो इसका नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल सकता है।

सही दिशा का रखें ध्यान

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना जाता है। यह दिशा अग्नि तत्व की होती है और इससे जुड़ा हुआ ग्रह शुक्र, ऐश्वर्य और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन यदि यह पौधा गलती से उत्तर-पूर्व दिशा में रखा जाए, तो आर्थिक तंगी या धन हानि की संभावना बढ़ सकती है।

इन बातों का रखें विशेष ख्याल

  • मनी प्लांट को हमेशा घर के भीतर लगाना शुभ माना गया है।
  • यदि इसे पानी में बोतल या ग्लास कंटेनर में लगाया गया है, तो पानी को नियमित रूप से बदलते रहें।
  • पौधा कभी सूखने न पाए। सूखी हुई पत्तियों को तुरंत हटा दें।

इसकी बेल ज़मीन को न छूने पाए। ऐसा होने पर सकारात्मक ऊर्जा बाधित हो सकती है। बेल को ऊपर की दिशा में बढ़ाने के लिए आप इसे किसी धागे या सपोर्ट से बांध सकते हैं।

धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन मनी प्लांट को दूध मिले पानी से सींचना शुभ होता है। इससे घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। साथ ही, मनी प्लांट की जड़ के पास लाल धागा बांधना भी लाभकारी माना जाता है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

ये गलती न करें

अपने घर का मनी प्लांट किसी और को देना या तोहफे में देना वर्जित माना गया है। ऐसा करने से घर की समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा दूसरों के पास चली जाती है।

मनी प्लांट केवल एक सजावटी पौधा नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का वाहक भी माना जाता है। यदि इसे सही दिशा और तरीके से लगाया जाए, तो यह घर में सुख-शांति और धन की वृद्धि में सहायक हो सकता है। लेकिन लापरवाही या वास्तु नियमों की अनदेखी से यह पौधा लाभ के बजाय हानि का कारण भी बन सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story