Shani Vakri 2025: 138 दिन शनिदेव चलेंगे मीन राशि में उल्टी चाल, शुरू होगा इन 4 राशियों का अच्छा समय

Shani Sade Sati
X
शनिदेव 13 जुलाई 2025, रविवार को मीन राशि में ही वक्री होंगे। उनकी यह अवस्था 138 दिन तक रहने वाली है। शनि के इस चाल परिवर्तन से राशिचक्र की चुनिंदा 4 राशियों के जातकों के जीवन में अच्छा समय शुरू होगा।

Vakri Shani Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष के अनुसार, न्याय के देवता शनिदेव अभी मीन राशि में विराजमान है। शीघ्र ही वे अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे। शनिदेव 13 जुलाई 2025, रविवार को मीन राशि में ही वक्री होंगे। उनकी यह अवस्था 138 दिन तक रहने वाली है। इसके बाद शनिदेव मीन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। शनि के इस चाल परिवर्तन से राशिचक्र की चुनिंदा 4 राशियों के जातकों के जीवन में अच्छा समय शुरू होगा। जानते है उन भाग्यशाली राशियों के बारे में-

मेष राशि -

शनिदेव की वक्री चाल मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगी। इन जातकों की आर्थिक स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी और कारोबार में नई डील्स लेने में सफल रहेंगे। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी। इसके अलावा अपनी जरुरत की चीजों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे।

कन्या राशि-

कन्या राशि जातकों के लिए शनि की वक्री अवस्था लाभ देने वाली रहेगी। इसके प्रभाव से विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन विफल रहेंगे। नौकरी और कारोबार में धन की आवक बढ़ेगी। आमदनी अच्छी होगी तो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी कार्यों में आ रही उलझन भी दूर हो जायेगी।

वृश्चिक राशि-

शनि की वक्री चाल वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करेगी। इन जातकों को सरकारी कार्यों में पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में सीनियर अधिकारियों के सहयोग से तरक्की मिल सकती है। कुछ समय से ख़राब चल रही सेहत में सुधार होगा। आमदनी बढ़ने की पबल संभावना दिख रही है।

धनु राशि-

वक्री शनि के प्रभाव से धनु राशि जातकों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कारोबार में विस्तार के अवसर बनेंगे। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। बचत करने में सफल रहेंगे। साझेदारी में चल रहे व्यापार में कुछ नया करने से लाभ की संभावना बनेगी। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे कई कार्य आसान हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story