Jyeshtha Purnima 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगी आपकी झोली

jyeshtha purnima 2025
X

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2025

Jyeshtha Purnima 2025: अगर आप ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर इन उपाय को करते हैं तो आपका घर धन-धान्य से भर जाएगा।

Jyeshtha Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। खासकर ज्येष्ठ पूर्णिमा का। हर महीने आने वाली पूर्णिमा तिथि न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होती है, बल्कि इसके साथ जुड़े व्रत और उपाय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत एक खास अवसर लेकर आ रही है। अगर आप इस पूर्णिमा के अवसर पर इन उपाय को करते हैं तो आपका घर धन-धान्य से भर जाएगा।

कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत 2025?
हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि 10 जून 2025 को सुबह 11:39 बजे शुरू होगी और यह 11 जून 2025 को दोपहर 1:45 बजे तक जारी रहेगी। चूंकि व्रत उदया तिथि के अनुसार रखा जाता है, इसलिए पूर्णिमा व्रत 11 जून को मनाया जाएगा। वहीं वट सावित्री व्रत 10 जून को ही रखा जाएगा, क्योंकि इस दिन मध्याह्न में कथा का समय होगा।

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय

  • ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन में सुख-शांति और आर्थिक स्थिरता लाते हैं:
  • पीपल पूजन: एक लोटे में जल, दूध और थोड़ा गुड़ मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में अर्पित करें। इससे पितृदोष और आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।
  • चंद्र अर्घ्य: चंद्रमा को दूध, शहद और चंदन मिलाकर अर्घ्य दें। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
  • शिव अभिषेक: गंगाजल और दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे चंद्र दोष कम होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • लाल वस्त्र में चावल: थोड़े से चावल लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें और चंद्रदेव की पूजा करें। यह उपाय धन वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है।
  • महालक्ष्मी मंत्र जाप: शाम को शांत मन से "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • दान-पुण्य: इस दिन चावल, वस्त्र और अन्य वस्तुओं का दान करें। इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती।
  • मुख्य द्वार सजावट: घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाएं और आम या अशोक के पत्तों से तोरण सजाएं। यह माता लक्ष्मी को आकर्षित करता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story