Shaniwar ke upay: शनिवार को करें ये खास उपाय, मिलेगी शनिदेव की कृपा और बरसेगा धन

shaniwar upay in Hindi
X
Shaniwar ke upay: आर्थिक तंगी से परेशान लोगों के लिए शनिवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और स्थिरता आती है।

Shaniwar ke upay: आर्थिक तंगी से परेशान लोगों के लिए शनिवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और स्थिरता आती है। ऐसे में शनिवार को कुछ विशेष उपायों को अपनाकर न सिर्फ धन संबंधी परेशानियों से राहत पाई जा सकती है, बल्कि रुके हुए काम भी बनने लगते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि शनिदेव न्याय के देवता हैं और वे कर्म के अनुसार फल देते हैं। यदि कोई व्यक्ति ईमानदारी और सेवा भावना के साथ जीवन जीता है, तो शनिदेव उसकी हर समस्या का समाधान करते हैं। वहीं, गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति अन्याय करने वालों को शनिदेव की वक्री दृष्टि का सामना करना पड़ सकता है।

शनिवार को करें ये उपाय
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को खास रूप से सरसों के तेल का दीपक जलाने की परंपरा है। ऐसा कहा जाता है कि इससे न केवल शनिदेव प्रसन्न होते हैं बल्कि पितृ दोष भी शांत होता है। इसके अलावा घर में घी का दीपक जलाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

एक अन्य उपाय में कहा गया है कि शनिवार शाम को शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल से भरी कटोरी में अपना चेहरा देखकर उसे शनि देव को अर्पित करना चाहिए। यह उपाय शनिदोष को दूर करने में सहायक माना जाता है।

पीपल की पूजा भी है लाभकारी
शनिवार को पीपल के वृक्ष की पूजा भी बेहद लाभकारी मानी जाती है। स्नान और ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल को अर्घ्य देने से शनि की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, पीपल की परिक्रमा कर शनिदेव का स्मरण करने से आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होती हैं।

दान-पुण्य से भी मिलता है लाभ
शनिवार के दिन किए गए दान को विशेष फलदायी माना गया है। चमड़े के जूते, काले तिल, काले कपड़े, उड़द की दाल, छाता और लोहे की वस्तुएं दान करने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को जीवन में तरक्की और यश प्रदान करते हैं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story