Sawan Vrat Vidhi: सावन में व्रत कैसे रखें और क्या है पूजा विधि? यहां जानें

Shiv Chalisa
X
Sawan Vrat Vidhi: यहां जानें सावन व्रत कैसे रखें, पूजा की विधि क्या है और कौन-कौन से नियमों का पालन जरूरी है।

Sawan Vrat Vidhi: भगवान शिव के प्रिय महीना सावन की शुरुआत हो गई है। इस माह का पहला सावन सोमवार व्रत 14 जुलाई 2025 को रखा जाएगा। शिवभक्तों के लिए यह समय बेहद खास होता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। यहां जानें व्रत रखने का सही तरीका और पूजा विधि।

सावन सोमवार व्रत और पूजा विधि (Sawan Somwar Vrat & Puja Vidhi)

  • प्रातः स्नान करके शिव नाम का स्मरण करें।
  • सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें और दीपक प्रज्वलित करें।
  • शिवलिंग का जल, दूध और गंगाजल से अभिषेक करें।
  • बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, फल, अक्षत आदि अर्पित करें।
  • शिव चालीसा, मंत्र या रुद्राष्टक का पाठ करें।
  • भगवान शिव को भोग लगाकर व्रत कथा का श्रवण करें।

सावन सोमवार 2025: शुभ मुहूर्त (Sawan Somvar 2025 Shubh Muhurat)

  • व्रत तिथि प्रारंभ: 14 जुलाई, रात 01:02 बजे
  • तिथि समाप्ति: 14 जुलाई, रात 11:59 बजे
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:11 से 04:52 बजे
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:45 से 03:40 बजे
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:20 से 07:40 बजे
  • निशीथ काल: रात 12:07 से 12:48 बजे

इन बातों का रखें ध्यान

  • तामसिक भोजन जैसे मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज से परहेज करें।
  • काले रंग के कपड़े न पहनें।
  • व्रत के दौरान मन, वचन और कर्म से शुद्धता बनाए रखें।
  • नकारात्मक विचार और वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।
  • घर और पूजा स्थल की नियमित सफाई करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story