Sawan Purnima: कब है सावन पूर्णिमा?, दान करने से मिलेगी शिव कृपा; जानें पूजा विधि

Sawan Purnima: हिंदू धर्म में हर महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को अत्यंत शुभ माना गया है। सावन महीना जो भगवान शिव का पवित्र माह है। सावन की पूर्णिमा का काफी महत्व है। इस साल 9 अगस्त 2025 को सावन की पूर्णिमा पड़ रही है, और इसी तिथि से सावन मास का समापन भी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा-पाठ, दान और व्रत का विशेष असर होता है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से सावन पूर्णिमा से जुड़ी सभी जानकारियां।
सावन पूर्णिमा का महत्व
पवित्र नदियों गंगा, यमुना आदि में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। शिवलिंग पर विशेष पूजा, मंत्र जाप और दान करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। इस तिथि का व्रत रखने से जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है और अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है।
दीपदान
शिव मंदिर या श्रद्धा-स्थलों पर दीपक जलाने से मन शांत होता है, कर्जों से मुक्ति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अन्न व धन दान
जरूरतमंदों को भोजन या पैसों का दान अत्यंत पुण्यदायक माना गया है। इससे जातक को मानसिक संतोष के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।
तिल का दान
तिल को पवित्र माना गया है। इस दिन तिल का दान करने से पितृदोष का नाश होता है और जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
गुड़ का दान
गुड़ के दान से जीवन में आने वाली कठिनाइयों का नाश होता है। शास्त्रों के अनुसार इससे व्यक्ति की राह आसान होती है और समृद्धि का आगाज़ होता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अनिल कुमार
