Sawan 2025: सावन सोमवार व्रत, पूजा विधि, महत्व और आवश्यक सामग्री

Shiv Chalisa
X
Sawan 2025: जानिए सावन सोमवार व्रत, पूजा विधि और शिव को प्रसन्न करने वाली विशेष पूजा सामग्रियों की पूरी जानकारी।

Sawan 2025: सावन माह 2025 की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है और आध्यात्मिक रूप से अत्यंत शुभ माना जाता है। विशेष रूप से सावन के सोमवार को शिवजी की पूजा और व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और पापों से मुक्ति मिलती है।

सावन व्रत और पूजन का महत्व
भक्त इस माह में सोमवार को व्रत रखते हैं, कुछ श्रद्धालु पूरे माह उपवास करके केवल एक समय फलाहार करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत से शिवजी जल्दी प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

शिव पूजा की प्रमुख सामग्रियां और उनका महत्व

जल: शिवलिंग पर जलाभिषेक से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और पुण्य प्राप्त होता है।

दूध: मानसिक तनाव से राहत और सुख-समृद्धि के लिए दूध चढ़ाना अत्यंत शुभ माना गया है।

बेल पत्र: शिव का प्रिय बिल्व पत्र समृद्धि और शक्ति का प्रतीक है।

फल: फल अर्पित करने से पारिवारिक सुख और समृद्धि मिलती है।

फूल: विशेषकर सफेद फूल, जैसे चमेली, मोगरा और धतूरा शिव को अतिप्रिय हैं।

चंदन: शिवलिंग पर चंदन लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

देसी घी: आरोग्य, सौभाग्य और मानसिक शांति के लिए शिवलिंग पर देसी घी चढ़ाना लाभकारी है।

धतूरा और भांग: आत्मबल, शत्रु नाश और मानसिक संतुलन के लिए ये सामग्रियां चढ़ाई जाती हैं।

धूप और दीप: आरती के दौरान धूप-दीप अर्पित करने से वातावरण शुद्ध होता है और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story