Sawan 2025: सावन से पहले इन पवित्र वस्तुओं को घर लाएं, दूर होंगे सभी कष्ट; बरसेगी भगवान शिव की कृपा

सावन शिवरात्रि पूजा विधि
X
सावन 2025 में शिव कृपा पाने और वास्तु दोष दूर करने के लिए नंदी प्रतिमा, रुद्राक्ष, महामृत्युंजय यंत्र व डमरू घर लाना बेहद शुभ माना गया है।

Sawan 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। यह महीना विशेष रूप से भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित होता है। पुराणों में उल्लेख मिलता है कि सावन में शिवजी पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं, और इसी कारण इस समय भक्तगण विशेष पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों में जुटे रहते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन की शुरुआत से पहले कुछ विशेष वस्तुएं घर लाना शुभ फलदायी माना गया है। इन उपायों से न सिर्फ घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है।

नंदी की प्रतिमा

भगवान शिव के वाहन और उनके प्रिय गण नंदी की मूर्ति को सावन शुरू होने से पहले घर लाना अत्यंत शुभ होता है। इसे पूजा स्थल पर स्थापित कर पूरे माह नियमित पूजा करने से शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

महामृत्युंजय यंत्र

यदि घर में वास्तु दोष या बार-बार बीमारियां हो रही हों, तो महामृत्युंजय यंत्र लाकर उसकी विधिपूर्वक स्थापना करनी चाहिए। यह यंत्र नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

रुद्राक्ष की माला

भगवान शिव के आंसुओं से उत्पन्न रुद्राक्ष को अत्यंत पवित्र माना जाता है। सावन माह में इस माला को घर लाकर श्रद्धापूर्वक पूजा करने के बाद धारण करने से मानसिक शांति, स्वास्थ्य लाभ और आध्यात्मिक उन्नति होती है।

डमरू

शिवजी का प्रिय वाद्य यंत्र डमरू भी इस महीने में विशेष महत्व रखता है। इसे घर में लाकर पूजा के दौरान बजाने से वातावरण पवित्र होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है। पूजा उपरांत डमरू को मंदिर में स्थापित कर देना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story