Raviwar Ke Upay: रविवार को करें ये विशेष उपाय, सूर्य देव की कृपा से बढ़ेगा मान-सम्मान

Raviwar Ke Upay: सनातन धर्म में रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देवता की आराधना से न केवल जीवन में प्रकाश आता है, बल्कि यश, मान-सम्मान और आर्थिक समृद्धि भी प्राप्त होती है। खासकर जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, उनके लिए रविवार को किए गए विशेष उपाय अत्यंत फलदायी होते हैं।
पौराणिक ग्रंथों में सूर्य देव को आत्मबल, नेतृत्व, राजयोग और पिता तुल्य शक्तियों का प्रतीक माना गया है। यदि आपकी मेहनत रंग नहीं ला रही या समाज में आदर-सम्मान की कमी महसूस हो रही है, तो रविवार को इन उपायों को अपनाने से लाभ हो सकता है।
रविवार को करें ये प्रभावशाली उपाय
सूर्य को अर्घ्य दें
सुबह स्नान कर तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, रोली और अक्षत डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय "ॐ सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें।
लाल वस्त्र और तिलक
रविवार को लाल रंग के कपड़े पहनें और माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं। यह आत्मबल बढ़ाता है और कार्यों में सफलता दिलाता है।
मुख्य द्वार पर दीपक
घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर देसी घी के दीपक जलाएं। यह उपाय सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है और मां लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है।
दान करें सूर्य से जुड़ी वस्तुएं
गुड़, गेहूं, तांबा, लाल कपड़े, चावल और दूध का दान किसी जरूरतमंद को करें। इससे सूर्य संबंधी दोष दूर होते हैं।
मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय
एक बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखें और उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें। विश्वास के साथ किया गया यह उपाय शीघ्र फलदायी हो सकता है।
पीपल के नीचे दीपक जलाएं
सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाएं। इससे जीवन में यश और सुख-संपत्ति में वृद्धि होती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
