Masik Durgashtami 2024: दुर्गाष्टमी के दिन बन रहे 3 विशेष योग, व्रत रखने से घर में आएगी खुशहाली; जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

Masik Durgashtami 2024: हिंन्दू पंचांग के अनुसार हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा मां की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस तिथि को दुर्गाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखना चाहिए। इस बार आषाढ़ माह में दुर्गाष्टमी 14 जुलाई को मनाई जाएगी।
दुर्गाष्टमी के दिन आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी होगी, जिसकी वजह से इसका और भी अधिक महत्व है। इस दिन व्रत और पूजा का खास महत्व होता है। इस बार दुर्गाष्टमी पर सिद्धि, रवि और शिववास का विशेष योग बन रहा है। दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखने से घर में सुख- समृद्धि आती है। इसके अलावा मान्यता है कि जो भी इस दिन व्रत करता है उसकी सभी मानोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
शुभ मुहूर्त
मासिक दुर्गाष्टमी तिथि का आरंभ शनिवार यानी 13 जुलाई 2024 की दोपहर 03 बजकर 06 मिनट पर होगा। जबकि इसका समापन रविवार यानी 14 जुलाई 2024 की शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा। ऐसे में इस व्रत को 14 जुलाई को रखा जाएगा। इस दौरान आप पूजा अर्चना कर सकते हैं।
पूजा विधि
दुर्गाष्टमी के दिन व्रत का संकल्प कर नहा धोकर लाल रंग के वस्त्र पहनें।
अब पूजा के स्थान पर एक चौकी के ऊपर लाल रंग का कपड़ा बिछा लें।
इसके बाद चौकी पर मां की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर दें।
अब पूजा के स्थान पर कलश की स्थापना करें और घी का दीपक जलाएं।
अब मां को सिंदूर, अक्षत, फूल और माला चढ़ाएं।
व्रत कथा पढ़ें और आरती करें।
