Logo
Mahashivratri 2024: 29 फरवरी को मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोटेश्वर महादेव भगवान का पूजन अभिषेक कर शिव नवरात्रि की शुरुआत हुई। बता दें कि 8 मार्च को महाशिवरात्रि है। बाबा महाकाल शिव नवरात्रि के नौ दिनों में नौ रुपों में दर्शन देते हैं।

Mahashivratri 2024: मध्य प्रदेश के उज्जैन के कोटेश्वर महादेव भगवान का पूजन अभिषेक कर आज 29 फरवरी से शिव नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। बता दें कि 8 मार्च को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) है। इसके चलते ही 9 दिन पहले से यहां कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाती है। बाबा महाकाल शिव नवरात्रि (Shiv Navratri 2024) के नौ दिनों में नौ रुपों में दर्शन देते हैं।

महाकाल में शिवनवरात्रि उत्सव शुरु
मंदिर परिसर स्थित कोटितीर्थ कुण्ड व आसपास की सफाई भी पूर्ण हो गई है। अपर कलेक्‍टर एवं श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक संदीप कुमार सोनी लगातार मंदिर में महाशिवरात्रि महापर्व के संबंध में विविध प्रकार की तैयारियों का जायजा लेकर स्‍वयं निरीक्षण किया।

आइए जानते है कि शिव नवरात्रि पर नौ दिन बाबा महाकाल का किन नौ रूपों में श्रृंगार किया जाएगा।

शिव नवरात्रि के पहले दिन वस्त्र धारण(Shiv Navratri 2024 Day 1)
आज शिव नवरात्रि के पहले दिन यानी 29 फरवरी को बाबा महाकाल का चंदन से श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही जलाधारी पर हल्‍दी भी चढ़ाई गई।

शिव नवरात्रि के दूसरे दिन शेषनाथ(Shiv Navratri 2024 Day 2)  
शिव नवरात्रि के दूसरे दिन बाबा महाकाल का शेषनाग के रूप में श्रृंगार किया जाता है। इस दिन बाबा महाकाल भक्‍तों को शेषनाग रूप में दर्शन देंगे।

शिव नवरात्रि के तीसरे दिन घटाटोप श्रृंगार(Shiv Navratri 2024 Day 3)  
शिव नवरात्रि के तीसरे दिन बाबा महाकाल का श्रृंगार घटाटोप के रूप में होता है। 

शिव नवरात्रि के चौथे दिन छबीना श्रृंगार (Shiv Navratri 2024 Day 4)  
शिव नवरात्रि के चौथे दिन बाबा महाकाल का छबीना श्रृंगार किया जाता है। बाबा महाकाल का श्रृंगार एक राजकुमार की तरह किया जाता है। 

शिव नवरात्रि के 5वें दिन होलकर (Shiv Navratri 2024 Day 5)  
शिव नवरात्रि के 5वें दिन उज्जैन में बाबा महाकाल को होलकर परंपराओं के अनुसार सजाया जाता है।

शिव नवरात्रि के 6वें दिन मनमहेश (Shiv Navratri 2024 Day 6)  
शिव नवरात्रि के 6वें दिन बाबा महाकाल को मनमहेश के रूप में तैयार किया जाता है।

शिव नवरात्रि के 7वें दिन उमा महेश (Shiv Navratri 2024 Day 7)  
शिव नवरात्रि के 7वें दिन बाबा महाकाल का उमा महेश के रूप में श्रृंगार किया जाता है। इस दिन बाबा महाकाल माता पार्वती के साथ उमा-महेश के रूप में भक्‍तों को दर्शन देते हैं।

शिव नवरात्रि के 8वें दिन शिव तांडव (Shiv Navratri 2024 Day 8)
 शिव नवरात्रि के 8वें दिन बाबा महाकाल भक्‍तों को शिव तांडव के रूप में दर्शन देते हैं। बाबा इस दौरान रौद्र रूप में भक्‍तों को दर्शन देते हैं।

शिवनवरात्रि के 9वें दिन निराकार (Shiv Navratri 2024 Day 9)  
शिव नवरात्रि के अंतिम दिन यानी 8 मार्च को बाबा निराकार यानी दूल्‍हे के रूप में दर्शन देते हैं। इस दौरान कई क्विंटल फूलों से बाबा का सेहरा पहनाया जाता है।

5379487