Logo
election banner
Holi 2024 : इस बार 24 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा है और 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। होलिका दहन की रात किसकी आरती करना शुभ माना जाता है आइए जानते हैं।

(रुचि राजपूत)

Holi 2024 : फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होली का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार की शुरुआत होलिका दहन से की जाती है। आज यानी दिनांक 24 मार्च 2024 को रात में होलिका दहन करने के बाद कल 25 मार्च को रंगों के साथ होली खेली जाएगी। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार होलिका दहन से पहले होलिका माता की पूजा की जाती है। इस दौरान नरसिंह भगवान की आरती करने का विधान है। जो बेहद शुभ मानी जाती है। इस विषय में बता रहे हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे कि जो व्यक्ति होली वाले दिन नरसिंह भगवान की आरती करता है उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती, उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और घर में सुख समृ्द्धि में वृद्धि होती है।

होलिका दहन 2024 का समय
इस वर्ष 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11:13 बजे से लेकर 12:27 मिनट तक रहेगा।

नरसिंह भगवान की आरती 
ओम जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे।

स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, जनका ताप हरे॥

ओम जय नरसिंह हरे

तुम हो दिन दयाला, भक्तन हितकारी, प्रभु भक्तन हितकारी।

अद्भुत रूप बनाकर, अद्भुत रूप बनाकर, प्रकटे भय हारी॥

ओम जय नरसिंह हरे

सबके ह्रदय विदारण, दुस्यु जियो मारी, प्रभु दुस्यु जियो मारी।

दास जान आपनायो, दास जान आपनायो, जनपर कृपा करी॥

ओम जय नरसिंह हरे

ब्रह्मा करत आरती, माला पहिनावे, प्रभु माला पहिनावे।

शिवजी जय जय कहकर, पुष्पन बरसावे॥

ओम जय नरसिंह हरे

होलिका पूजन मंत्र

होलिका के लिए मंत्र- ॐ होलिकायै नम:

परमभक्त प्रह्लाद के लिए मंत्र- ॐ प्रह्लादाय नम:

भगवान नरसिंह के लिए मंत्र- ॐ नृसिंहाय न

jindal steel Ad
5379487