Logo
election banner
Dreaming 5 Fruits : स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर एक सपना आने वाले भविष्य को लेकर संकेत देता है। अगर सपने में फल दिखाई देते हैं तो इसका क्या अर्थ है?

(रुचि राजपूत)

Fruits In Dream : सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है और हर व्यक्ति सोते समय कोई ना कोई सपना जरूर देखता है। ये सपने हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं, कुछ सपने हमें भविष्य से जुड़े शुभ संकेत देते हैं, तो वहीं कुछ सपने हमें नकारात्मक रूप से प्रभावित और सचेत करते हैं। इसी तरह अगर आपको सपने में मीठे फल दिखाई देते हैं तो इसका क्या मतलब होता है और ये सपना शुभ है या अशुभ आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी एवं पंडित धर्मेंद्र दुबे से कि सपने किस फल को देखने का क्या अर्थ निकलता है। 

1. सपने में अमरूद दिखना
अगर आपको अपने सपने में अमरूद दिखाई देता है या फिर खुद को अमरूद खाते देखते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार तो ये संकेत है कि आपकी लव लाइफ में और अधिक मिठास घुलने वाली है। जो सिंगल हैं वे मिंगल हो सते हैं।

2. सपने में केले दिखना
अगर आपको सपने में केले दिखाई देते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये संकेत है कि आपके दामपत्य जीवन में खुशियां आने वाली है। यदि आप खुद को सपने में केला खाते हुए देखते हैं तो ये शुभ माना जाता है।

3. सपने में अंगूर देखना
अगर कोई व्यक्ति सपने में अंगूर देखता है तो ये सपना शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अंगूर का सपने में दिखाई देना दुख-दर्द खत्म होने का संकेत माना जाता है। ये संकेत है कि आपकी मानसिक और शारीरिक समस्याएं दूर होने वाली है।

4. सपने में अनार दिखना
अगर किसी व्यक्ति को सपने में अनार दिखाई देता है तो यह भी एक शुभ सपना माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का मतलब है आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है और सब आपके पक्ष में होने वाला है। 

5. सपने में संतरे दिखना
अगर किसी व्यक्ति के सपने में संतरा दिखाई देता है तो ये सपना बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको आने वाले समय में मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. 

5379487