A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi Yamuna Aarti: देश की राजधानी दिल्ली में कई ऐसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थान है, जिसे देखकर मन मोहित हो जाता है। यहां घूमने के लिए भी एक से बढ़कर एक जगह है। आपने बनारस, हरिद्वार और ऋषिकेश के घाट पर होने वाली गंगा आरती के बारे में सुना होगा। लोग गंगा आरती देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आते हैं। गंगा आरती देखने के बाद मन में सकारात्मक विचारें आने लगती हैं। सनातन धर्म की ओर झुकाव होने लगता है।

अगर आपको बनारस, हरिद्वार और ऋषिकेश वाली गंगा आरती दिल्ली में देखने को मिल जाए तो कैसा रहेगा। जी हां सही पढ़ा आपने, दिल्ली के वासुदेव घाट पर यमुना आरती होती है। यह देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। तो आइए दिल्ली के यमुना आरती के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस जगह पर होती है यमुना आरती

Delhi Yamuna Aarti

बनारस, ऋषिकेश और हरिद्वार की तर्ज पर दिल्ली में यमुना आरती की जा रही है। बता दें कि दिल्ली के वासुदेव घाट पर सप्ताह के दो दिन यमुना आरती की जाती है। दिल्ली का वासुदेव घाट क्षेत्रफल की दृष्टि से बहुत ही बड़ा है। बता दें कि यह घाट करीब 16 हेक्टेयर में फैला हुआ है और इसकी लंबाई करीब 145 मीटर के आसपास है।

किस-किस दिन होती है यमुना आरती

Delhi Yamuna Aarti

दिल्ली के यमुना घाट पर रविवार और मंगलवार के दिन शाम 6 बजे वासुदेव घाट पर आरती की जाती है। शाम के समय इस घाट पर जाते ही आपके ऐसा लगेगा कि जैसे आप बनारस के काशी घाट या हरिद्वार के घाट पर पहुंच गए हैं। इस घाट पर प्रत्येक रविवार और मंगलवार को लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। खासतौर पर रविवार वाले दिन तो यमुना आरती देखने के लिए लोगों को जगह तक नहीं मिलती है।

कैसे पहुंचे वासुदेव घाट

यमुना आरती की प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली के वासुदेव घाट पर पहुंचने के लिए आपको नजदीकी मेट्रो स्टेशन कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन जाना पड़ेगा। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 से एग्जिट करके पैदल ही वासुदेव घाट तक जा सकते हैं।

वासुदेव घाट के पास दिखेगा बड़ा पार्क

Delhi Yamuna Aarti

दिल्ली के वासुदेव घाट के पास एक बहुत ही बड़ा पार्क भी है। इस पार्क में आपको कई तरह के अलग-अलग पेड़-पौधे देखने को मिल जाएंगे। ये पेड़-पौधे देखने में बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक है। इस पार्क की दीवारों पर तरह-तरह की पेंटिंग भी की कई है, जिसे देख कर आपका मन मोहित हो सकता है।