Nag Panchami: 2025 में कब है नागपंचमी? नोट करें सही तारीख, पूजन विधि-मुहूर्त, मंत्र और महत्व

Naag Panchami 2025
X

नाग पंचमी 2025

29 जुलाई, 2025 मंगलवार को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व नाग देवता को प्रसन्न करने, सुख-समृद्धि पाने और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के बेहद शुभ माना गया है। जानते है नाग पंचमी 2025 का पूजा समय, पूजा विधि और मंत्र -

Nag Panchami 2025 Date, Pujan Time, Vidhi aur Mantra : सनातन धर्म में नाग पंचमी के दिन का विशेष महत्व माना गया है। नाग पंचमी का यह पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। भगवान शिव को समर्पित यह पर्व नाग देवता को प्रसन्न करने, सुख-समृद्धि पाने और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के बेहद शुभ माना गया है। इस दिन नाग देव की पूजा करने का विधान है। जानते है नाग पंचमी 2025 तारीख, समय, पूजा विधि और मंत्र -

2025 में कब हैं नागपंचमी -

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 2025 में सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 29 जुलाई, मंगलवार को पड़ेगी। इसी दिन नाग पंचमी मनाई जायेगी।

नागपंचमी 2025 पूजन मुहूर्त -

पंचमी तिथि प्रारंभ: 28 जुलाई 2025 को रात 11:24 बजे।

पंचमी तिथि समाप्त: 30 जुलाई 2025 को सुबह 12:46 बजे।

पूजा का शुभ समय: 29 जुलाई 2025 को सुबह 5:41 से 8:23 बजे तक।

नाग पंचमी पूजन मंत्र -

सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।

ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥

ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः।

ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥

नाग पंचमी पूजा विधि -

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। व्रत का संकल्प लें और भगवान शिव को जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें। नाग देवता की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाएं। उन्हें दूध, दही, फूल, मिठाई, फल आदि अर्पित करें। पूजन के दौरान विशेष नाग मंत्र का जाप करें।

नाग पंचमी का महत्व -

नाग पंचमी का पर्व सर्प देवताओं की कृपा पाने और जीवन में आने वाली रुकावटों व कष्टों से मुक्ति के लिए मनाया जाता है। माना जाता है कि, इस दिन नागों की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन सर्पों को धारण करने वाले भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नाग देवता की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story