Chandrama Gochar 2025: नीच राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों पर पड़ सकता है बुरा असर

चंद्रमा का गोचर
Chandrama Gochar 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार , रविवार 2 अगस्त 2025 को चंद्रमा का गोचर वृषभ से निकलकर वृश्चिक राशि में हुआ है, जो ज्योतिषशास्त्र में इसकी नीच राशि मानी जाती है। यह स्थिति 5 अगस्त तक बनी रहेगी, जिसके बाद चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेगा। चूंकि चंद्रमा को मन, भावना और मानसिक ऊर्जा का प्रतिनिधि ग्रह माना जाता है, इसलिए इसका नीच में गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण सिद्ध हो सकता है।
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज ने बताया कि इसका असर विशेष रूप से मेष, मिथुन, कर्क और धनु राशियों में देखने को मिल सकता है। ऐसे लोगों को इस अवधि में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए जानें राशियों पर कैसा रहेगा चंद्रमा के नीच राशि में रहने का प्रभाव?
मेष राशि
अष्टम भाव में चंद्रमा का प्रभाव
आज का दिन: अचानक बदलाव, मानसिक तनाव और सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
करियर और धन: कार्यों में अपेक्षित परिणाम न मिलना संभव है। काम की अधिकता मानसिक थकान दे सकती है।
स्वास्थ्य: पेट व मानसिक असंतुलन की शिकायत हो सकती है। यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें।
उपाय: भगवान शिव को जल चढ़ाएं और "ॐ नमः शिवाय" का जप करें।
मिथुन राशि
षष्ठ भाव में चंद्रमा का गोचर
आज का दिन: प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, शत्रु सक्रिय रहेंगे।
धन संबंधी स्थिति: खर्चों पर नियंत्रण रखें, विशेष रूप से अनावश्यक वस्तुओं पर।
पारिवारिक जीवन: मां के साथ मतभेद की संभावना। संयमित भाषा का प्रयोग करें।
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और "ॐ चंद्राय नमः" का जाप करें।
कर्क राशि
चतुर्थ भाव में चंद्रमा नीच का
मानसिक स्थिति: चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि होने के कारण भावनात्मक असंतुलन बढ़ सकता है।
शिक्षा और कार्य: छात्रों की एकाग्रता कमजोर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में तनाव बना रहेगा।
पारिवारिक मोर्चा: माता-पिता से मतभेद होने की संभावना है।
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप करें और जल का दान करें।
धनु राशि
द्वादश भाव में चंद्रमा
वित्तीय मोर्चा: धन हानि या व्यर्थ खर्च बढ़ने की आशंका है।
व्यक्तिगत जीवन: नकारात्मक संगति से दूरी बनाएं, मानहानि के योग हैं।
प्रोफेशनल स्थिति: कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं, सतर्क रहें।
उपाय: गरीबों को सफेद वस्त्र व चावल का दान करें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अनिल कुमार
