Mangal Ketu Yuti 2025: 7 जून को होगी मंगल-केतु युति, इन 5 राशि वालों को हर पग पर मिलेगा भाग्य का साथ

7 जून को होगी मंगल-केतु युति, इन 5 राशि वालों को हर पग पर मिलेगा भाग्य का साथ
X
7 जून 2025, शनिवार को ग्रहों के सेनापति मंगल, ग्रहों के राजा सूर्यदेव की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में पहले से ही केतु ग्रह विराजमान है, ऐसे में यहां मंगल और केतु युति होगी। इस युति के प्रभाव से मेष, वृश्चिक मीन समेत कुल 5 राशियां लाभान्वित होंगी।

Mangal Ketu Yuti 2025 Rashifal : ज्योतिष के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि में राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों का यह परिवर्तन सभी 12 राशियों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। इसी कड़ी में अब आगामी 7 जून 2025, शनिवार को ग्रहों के सेनापति मंगल, ग्रहों के राजा सूर्यदेव की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में पहले से ही केतु ग्रह विराजमान है, ऐसे में यहां मंगल और केतु युति होगी। दोनों ग्रहों की इस युति के प्रभाव से मेष, वृश्चिक मीन समेत कुल 5 राशियां लाभान्वित होंगी। इन राशियों के जातकों को करियर-कारोबार में सफलताएं मिलेंगी। चलिए जानते है उन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में-

मेष राशि -

मंगल ग्रह मेष राशि के स्वामी है। ऐसे में मंगल और केतु की युति से इन जातकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह समय साहसी फैसले लेने में आपकी मदद करेगा। करियर के लिहाज से जोखिम लेने में कोई परेशानी नहीं होगी, सफलता हासिल करेंगे। नौकरी-व्यापार में तरक्की के योग रहेंगे।

सिंह राशि -

मंगल और केतु की युति सिंह राशि के लोगों की नेतृत्व क्षमता में विकास करेगी। इन जातकों के आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। यह समय नौकरी में परिवर्तन के लिए सबसे बेहतर रहने वाला है। व्यवसाय में नए बदलाव करने में सफल रहेंगे। अगर नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते है, तो समय सबसे अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि -

मेष की तरह वृश्चिक राशि वालों के स्वामी भी मंगल देव है। केतु के साथ मंगल की युति इन जातकों के लिए बेहद ख़ास रहेगी। इनके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर को लेकर दृष्टिकोण में स्पष्टता बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए फैसले सफल और लाभदायक रहेंगे।

मकर राशि -

मंगल और केतु की युति होने से मकर जातक समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति करेंगे। इन्हें करियर में आगे बढ़ने के बड़े अवसर मिलेंगे। नौकरी या व्यवसाय में कुछ नया करने में सफल रहेंगे, जो भविष्य के लिहाज से फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा।

मीन राशि -

मीन राशि के लोगों के लिए मंगल और केतु युति का प्रभाव आत्मबल और सकरात्मकता प्रदान करेगा। आप करियर को लेकर निश्चित हो जाए क्योंकि यह समय सबसे अधिक अनुकूल रहेगा। सपनों को हकीकत में बदलने का समय आने वाला है। मनपसंद के कार्यों से धन अर्जित करने में सफलता हासिल करेंगे।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story