Lucky Plants: घर की इस दिशा पर लगाएं ये पौधे, खुल जाएंगे आपके किस्मत के द्वार

Lucky Plants: क्या आपको पता है कि घर में कुछ पौधों को लगाने से तरक्की और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। साथ ही यह घर पर लकी प्लांट का काम करते हैं। इन पौधों को घर पर लगाने से घर ना केवल हराभरा रहता है बल्कि किस्मत के दरबाजे भी खोलता है। यहां जानते हैं कि वे कौन से पौधे हैं, जिन्हें घर पर लगाने के भाग्य के द्वारा खुलते हैं?
कॉफी या बोनसाई का पौधा
कॉफी का पौधा या बोनसाई का पौधा यह न केवल दिखने में सुंदर हैं बल्कि आपके घर पर तरक्की के द्वार भी खोल देते हैं। अगर आप इन्हें सही दिशा में लगाएं तो आपके घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस पौधे को घर पर उत्तर-पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। मान्यता है कि इसका सीधा असर आपके कारोबार या नौकरी पर पड़ता है, साथ ही सही फैसला लेने में मदद करत है। इसलिए आप इस पौधे को घर पर लगा सकते हैं।
मनी प्लांट
मनी प्लांट काफी फेमस पौधा है, जिसे पैसों को खींचने वाला पौधा भी कहा जाता है। यह पौधा ना सिर्फ हरियाली के लिए अच्छा है, बल्कि धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से भी अच्छा है। अगर आप इसे घर के उत्तर या पश्चिम दिशा में लगाते हैं तो माना जाता है कि जीवन में पैसों की कभी कमी नहीं रहती है। इसके साथ ही यह रात में भी घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। यानी कि हरा-भरा मनी प्लांट घर में बरकत लाने में मदद करता है।
बॉटल ग्रीन प्लांट
तीसरा पौधा बॉटल ग्रीन प्लांट है, जो आपके नाम और काम दोनों को बढ़ाने का कार्य करता है। इसे मंगल ग्रह से भी जोड़ा गया है। अगर आप भी इस पौधे को घर पर लगाने जा रहे हैं तो इसे साउथ दिशा में लगाएं, ऐसा करने से आपके काम की पहचान और प्रतिष्ठा को मजबूती मिलेगी। वहीं अगर आपका कारोबार है तो इस पौधे को लगाने से लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा। जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।