Mangal Gochar 2025: 7 जून को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे ग्रहों के सेनापति, केतु संग युति कर 3 राशियों की बढ़ाएंगे परेशानी

Mangal Gochar in Singh Rashi Impact on Zodiac Sign : ग्रहों के सेनापति मंगल देव शीघ्र ही राशि परिवर्तन करने वाले है। पंचांग के अनुसार, मंगल का यह गोचर 7 जून 2025, शनिवार को सुबह 2 बजकर 28 मिनट पर होगा। इस गोचर के दौरान मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने वाले है। यहां पहले से ही केतु ग्रह मौजूद है इसलिए मंगल के आने से सिंह राशि में केतु-मंगल की युति होगी, जिसके प्रभाव से 'कुजकेतु योग' निर्मित होगा। मंगल-केतु युति का प्रभाव राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होने वाला है। ऐसे में इन राशियों के जातकों को सावधान रहना होगा। चलिए जानते है उन चुनिंदा राशियों के बारे में-
वृश्चिक राशि -
केतु-मंगल की सिंह राशि में युति होने से वृश्चिक राशि जातकों को अशुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। इन जातकों को सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा परिवार के खर्च में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारीयों से मनमुटाव मानसिक तनाव उत्पन्न करेगा।
सिंह राशि -
सिंह राशि वालों के लिए कुजकेतु योग का प्रभाव नुकसानदायक साबित हो सकता है। इन जातकों को संपत्ति या शेयर मार्केट में निवेश करने से बचना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान संभव है। इसके अलावा घर-परिवार में क्लेश की स्थिति रहेगी। मंगल-केतु युति सिंह जातकों की सेहत को बिगाड़ सकती है।
कर्क राशि -
केतु-मंगल युति कर्क राशि के लिए फायदेमंद नहीं मानी जा रही है। इस गोचर से कर्क जातकों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति भी रहने की प्रबल संभावना रहेगी। आर्थिक हानि होने के भी संकेत है। इस स्थिति में गोचर अवधि तक कोई निवेश करने से बचें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
