Ketu Gochar 2025: 18 महीने तक परेशान रहेंगे इन 3 राशियों के लोग, केतु गोचर बढ़ाकर रखेगा टेंशन

Ketu Gochar Impact on Zodiac Sign : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छाया ग्रह केतु एक राशि में करीब 18 महीने तक रहता है। केतु जब भी राशि परिवर्तन करते है, तो सभी 12 राशि के जातकों का जीवन अलग-अलग तरह से प्रभावित होता है। बीते दिनों केतु ग्रह ने सिंह राशि में प्रवेश किया है। सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव है, जिनका केतु के साथ शत्रुता का भाव होता है। यही कारण है कि, सूर्य की नजदीकी राशियों पर केतु का अशुभ प्रभाव होने वाला है। केतु के अशुभ प्रभाव से पीड़ित जातक मानसिक तनाव, चुनौतियां, अड़चनें व भम्र जाल में फंस सकते हैं। जानते है उन चुनिंदा राशियों के बारे में, जो परेशान रहने वाले है-
वृषभ राशि-
केतु के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातक प्रभावित होंगे। अगले 18 महीने तक इन जातकों के परिवार में तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। गोचर अवधि के दौरान तक सेहत संबंधी परेशानियां बनी रह सकती है। इसके अलावा आर्थिक तंगी बने रहने की प्रबल संभावना है।
कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर अशुभ रहने वाला है। इसके प्रभाव से कन्या जातकों के जीवन में बेवजह के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। अनियंत्रित खर्चों के कारण आर्थिक स्थिरता गड़बड़ा सकती है। इस दौरान अपनी सेहत का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा जातक तनावपूर्ण जीवन जियेंगे।
मकर राशि-
मकर राशि वालों के लिए केतु का राशि परिवर्तन गंभीर समस्याएं उत्पन्न करने वाला होगा। मकर जातकों को धन संबंधी परेशानियां रहेंगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आने से जीवनशैली प्रभावित हो सकती है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति रहेगी।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
