Karwa Chauth 2025: करवा चौथ में 16 श्रृंगार के साथ शुभ मुहूर्त में करें पूजा, यहां जानें पूजा विधि के साथ सामग्री लिस्ट

Karwa Chauth 2025 Puja Samagri: हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का पावन पर्व शुक्रवार,10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखकर करवा माता से अपने पति की लंबी आयु व उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना करती हैं। शाम के समय शुभ मुहूर्त में महिलाएं श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा करती हैं। व्रत की शुरुआत सुबह सरगी लेकर होती है और रात में चंद्र को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं। करवाचौथ की पूजा में कई विशेष सामग्रियों की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी, इसकी पूरी लिस्ट और पूजा विधि।
करवा चौथ पूजा सामग्री लिस्ट (Karwa Chauth Puja Samagri In Hindi)
- करवा माता की तस्वीर
- करवाचौथ व्रत कथा पुस्तक
- मिट्टी का कलश (करवा )
- छलनी
- दही
- देसी घी
- शक्कर
- शहद
- नारियल
- दीपक
- धूप
- अगरबत्ती
- मौली
- अक्षत
- दूब
- कुमकुम
- रोली
- चन्दन
- फूल
- कलश भर जल
- हल्दी
- चावल
- मिठाई
- कच्चा दूध
- पान
करवा चौथ पूजा विधि (Karwa Chauth Puja Vidhi)
करवा चौथ व्रत की शुरुआत सुबह सरगी के साथ की जाती है। व्रती महिलाएं सूर्योदय से पहले सास द्वारा दी गई सरगी का सेवन करती हैं और उसके बाद दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। पूजन से पहले महिलाएं 16 श्रृंगार कर शुभ मुहूर्त में करवा माता की विधि-विधान से पूजा करती हैं। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं व्रत का पारण करती हैं।
करवा चौथ सरगी सामग्री (Karwa Chauth Sargi Itmes List)
- ताजा फल
- हलवा या खीर
- पका हुआ भोजन
- पानी
- मेवा
- मिठाई
इनके अलावा सरगी में सुहाग की वस्तुएं जैसे सिंदूर, चूड़ियां, कंगन, बिछिया, साड़ी और अन्य पारंपरिक सामान भी शामिल होते हैं, जिन्हें सास अपनी बहू को आशीर्वाद स्वरूप देती हैं। सास अपनी बहुओं को विधि के साथ पूजा-अर्चना करना भी सिखाती हैं।
सोलह श्रृंगार सामग्री लिस्ट (16 Shringar Samagri List)
सिन्दूर, मेहंदी, महावर, नेल पॉलिश, चूड़ी, कंगन, चुनरी, बिंदिया, पायल,करधन, बिछिया, मंगलसूत्र, स्वर्ण आभूषण, मांग टीका, कंघा, कपड़ा आदि।
करवा चौथ पूजन समय
पूजा-अर्चना के लिए शुभ मुहुर्त शाम 05 बजकर 57 मिनट से शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। वहीं लाभ-उन्नति मुहूर्त- रात 09 बजकर 02 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
चंद्रोदय और पारण समय
पंचांग के अनुसार 10 अक्टूबर यानी करवा चौथ के दिन चांद रात में 08 बजकर 13 मिनट पर निकलेगा। इस समय व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल सकती हैं।
पूजन थाली में क्या-क्या रखें (Karva Chauth Ki Thali Samagri)
- करवा
- सिन्दूर
- अक्षत
- पानी का लोटा
- छलनी
- दीपक
- मिट्टी के 5 डेलिया
- कांस की तीलियां
- मिष्ठान आदि।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
