Karwa Chauth 2025: चांद के दर्शन के साथ संपन्न हुआ सुहागिनों का निर्जला व्रत, देखें तस्वीरें-वीडियो

Karwa Chauth 2025
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ 2025 का महापर्व पूरे देश में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला यह निर्जला व्रत आज देर शाम चांद के दर्शन के साथ सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
सुबह सूर्योदय के साथ शुरू हुआ यह कठिन व्रत शाम होते-होते अपने सबसे खास क्षण तक पहुंचा। जैसे ही आसमान में चंद्रदेव के दर्शन हुए, देशभर में मंदिरों और घरों में उत्सव का माहौल बन गया।
दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता और सूरत सहित कई शहरों से चांद दिखाई देने की खबरें मिलीं। महिलाएं सज-धज कर चांद के दर्शन के इंतजार में बालकनी और छतों पर नजर आईं।
Surat, Gujarat: A woman looks at her husband through a sieve and breaks her fast after sighting the moon on Karwa Chauth pic.twitter.com/hPhX2UylNF
— IANS (@ians_india) October 10, 2025
सूरत में महिलाओं ने पारंपरिक रीतियों के अनुसार छलनी से अपने पति को देखा और व्रत खोला। बाजारों और मॉल्स में पूरे दिन जबरदस्त भीड़ देखी गई।
#WATCH | Kolkata: BJP West Bengal Secretary, Priyanka Tibrewal, looks at her husband, Aditya Tibrewal, through a sieve and breaks her fast after sighting the moon, on #KarwaChauth pic.twitter.com/irH78d7QSC
— ANI (@ANI) October 10, 2025
भाजपा पश्चिम बंगाल सचिव प्रियंका टिबरेवाल ने भी अपने पति आदित्य टिबरेवाल के साथ करवा चौथ मनाया। उन्होंने चांद को देख छलनी से पति के दर्शन किए और व्रत तोड़ा। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami tweets, "The sacred festival of Karva Chauth is not only a symbol of culture and tradition but also a celebration of the depth of love, dedication, and trust. Today, countless women of the state have observed a waterless fast for the long life… pic.twitter.com/uootwA66l6
— IANS (@ians_india) October 10, 2025
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करवा चौथ के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''करवा चौथ न केवल संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, बल्कि प्रेम, समर्पण और विश्वास का भी उत्सव है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि रिश्तों की नींव प्रेम, विश्वास और त्याग में ही निहित होती है।''
Jaipur, Rajasthan: Women performed Karwa Chauth rituals and broke their fast after sighting the moon pic.twitter.com/HHAQRDRuF3
— IANS (@ians_india) October 10, 2025
जयपुर में महिलाओं ने रिवायती रस्मों के साथ चांद को देखने के बाद व्रत तोड़ा।
वहीं उत्तराखंड के टिहरी में चंद्रमा ने बादलों के बीच से झांकते हुए सुंदर दृश्य पेश किया।
#WATCH | On #KarwaChauth, Delhi CM Rekha Gupta says, "I extend greetings to all women of the country. This is a beautiful festival. Our tradition of celebrating this festival strengthens our marriage. Such traditions of India take our life forward." pic.twitter.com/kkx9zopyIc
— ANI (@ANI) October 10, 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी करवा चौथ का व्रत रखा। उन्होंने कहा, ''यह पर्व न केवल सुंदर परंपरा है बल्कि हमारे वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाता है। भारत की ऐसी परंपराएं हमारे जीवन को आगे बढ़ाती हैं।''
मुंबई में फिल्मी सितारों ने भी करवा चौथ का त्योहार मनाया। अनिल कपूर के घर पर शानदार करवा चौथ सेलिब्रेशन हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। घर में पूजा, संगीत और रोशनी के बीच त्योहार का माहौल देखने लायक था।
