Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के कैंची धाम से घर लाएं ये 4 चीजें, जागेगा सोया हुआ भाग्य

Kainchi Dham
Kainchi Dham - Neem Karoli Baba : 20वीं सदी के महान संत नीम करोली बाबा की ख्याति दुनियाभर में व्याप्त है। नीम करोली बाबा ने अपना पूरा जीवन हनुमान जी की सेवा में लगा दिया था। उनके अनुयायी तो यह भी कहते है कि, बाबा ही कलयुग के हनुमान अंश है। करीब 108 हनुमान मंदिरों का निर्माण अपने जीवनकाल के दौरान करवाने वाले नीम करोली बाबा का मुख्य आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित है, जिसे कैंची धाम के नाम से पहचाना जाता है।
आज के समय में भी नीम करोली बाबा के कैंची धाम में हर साल लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि, कैंची धाम से कुछ विशेष चीजें अपने घर लाने पर गुडलक भी साथ आता है। गुडलक के रूप में यह सकारात्मक ऊर्जा होती है, जो व्यक्ति के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आती है। जानते हैं विस्तार से-
कैंची धाम का प्रसाद
जब भी आप कैंची धाम जाएं तो वहां से नीम करोली बाबा का प्रसाद अवश्य लेकर आएं। कहा जाता है कि, इस प्रसाद को खाने से सभी इच्छाएं पूरी होती है।
कैंची धाम की पवित्र मिट्टी
लोगों का मानना है कि, कैंची धाम की मिट्टी हनुमान जी के चरणों की धूल है और इसमें चमत्कारी शक्तियां है। इसे घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
कैंची धाम का कंबल
कैंची धाम में नीम करोली बाबा को कंबल चढ़ाया जाता है। लेकिन, चढ़ाने के बाद इसे भक्त को ही वापस कर दिया जाता है। मान्यता है कि, बाबा को चढ़ा हुआ कंबल घर वापस लाने से व्यक्ति निरोगी काया रहता है। कहा जाता है कि, बाबा के प्रताप से इस कंबल में चमत्कारिक ऊर्जा का संचार हो जाता है।
नीम करोली बाबा की तस्वीर
अगर आप कैंची धाम जा रहे हैं, तो वहां से नीम करोली बाबा की तस्वीर लेकर जरूर आएं। लोगों का मानना है कि, बाबा की तस्वीर घर-परिवार में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आती है। इसे घर में लगाने से सुख और शांति बनी रहती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
