Jupiter Transit 2025: धनतेरस पर बृहस्पति का उच्च राशि कर्क में गोचर, 12 साल बाद 4 राशि वालों को फिर करेंगे मालामाल

Guru Gochar
X
गुरु गोचर जातकों को विवाह, शिक्षा, संतान, धन, धर्म और करियर में प्रभावित करने वाला है।
Jupiter Transit 2025: धनतेरस के दिन गुरु ने 12 साल बाद अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर किया है। सिंह, धनु, तुला और कुंभ राशि वालों पर धन, सफलता, करियर और पारिवारिक सुख के योग बन रहे हैं। जानें गुरु गोचर का आपकी राशि पर प्रभाव।

Jupiter Transit 2025: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति (गुरु) को ज्ञान, समृद्धि, सौभाग्य और आध्यात्मिक उन्नति का कारक माना जाता है। गुरु का राशि परिवर्तन हर बार जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव लाता है। वर्ष 2025 में 18 अक्टूबर यानि धनतेरस के शुभ अवसर पर बृहस्पति ने अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर किया है, जो कि 12 साल बाद होने वाला एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाक्रम है।

वैसे गुरु उच्च के होते हैं तो अपना प्रभाव सभी राशियों पर डालते हैं, लेकिन कुछ राशियों पर कण देखने की मिलता है, जबकि कुछ राशियों पर इसका ज्यादा प्रभावी होता है। अब सवाल यह उठता है कि यह गोचर किन राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा, क्योंकि गुरु की कृपा से धन, समृद्धि, करियर में उन्नति और पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस गोचर का प्रभाव सिंह, धनु, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। जानिए गुरु गोचर का राशिफल।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से राहत और समृद्धि का समय लेकर आएगा। आपकी कुंडली में शनि छठे और सातवें भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में विराजमान हैं। इस स्थिति में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव आप पर चल रहा है, जिसके कारण आपको जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि, बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर आपके बारहवें भाव में होगा, और उनकी दृष्टि आठवें भाव (संकट और परिवर्तन) पर पड़ेगी। यह दृष्टि आपके लिए साढ़ेसाती के दुष्प्रभावों को कम करने में सहायक होगी। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो सकती हैं। चाहे वह पारिवारिक जीवन हो, आर्थिक स्थिति हो या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां, बृहस्पति की कृपा से आपको राहत मिलने की संभावना है।

परिवार के साथ आपका समय सुखद रहेगा। करियर के क्षेत्र में भी यह गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। यदि आप नौकरी या व्यवसाय में सफलता मिलेगी। रियल एस्टेट और वाहन से जुड़े कार्यों में आपको विशेष लाभ मिल सकता है। निवेश में तगड़ा मुनाफा की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए गुरु और शनि का विपरीत राजयोग विशेष रूप से भाग्यशाली सिद्ध होगा। आपकी कुंडली में शनि छठे भाव में वक्री अवस्था में हैं, और बृहस्पति का गोचर आपके दसवें भाव (करियर और सामाजिक स्थिति) में होगा। यह संयोजन आपके लिए कई क्षेत्रों में अपार सफलता का योग बनाएगा। इस दौरान आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको अवश्य प्राप्त होगा। करियर के क्षेत्र में यह समय आपके लिए नई दिशा और सफलता लेकर आएगा।

यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, और आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को अपने प्रदर्शन से पीछे छोड़ सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो इस दौरान आपके प्रयास सफल होंगे, और आपकी मेहनत रंग लाएगी।

समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, और लोग आपके विचारों को महत्व देंगे। यह समय आपके लिए जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन लेकर आएगा। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट या कार्य की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो यह गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपकी मेहनत और लगन आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु और शनि का संयुक्त प्रभाव एक विपरीत राजयोग का निर्माण करेगा, जो कई क्षेत्रों में लाभकारी सिद्ध होगा। धनु राशि के स्वामी स्वयं बृहस्पति हैं, और उनकी उच्च राशि में गोचर आपके लिए सौभाग्य और समृद्धि का द्वार खोलेगा। इस दौरान आपका आध्यात्मिक पक्ष और मजबूत होगा। आप धार्मिक गतिविधियों में रुचि लेंगे और आत्मिक शांति की खोज में समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इस दौरान आपको राहत मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी सुख और शांति का माहौल रहेगा। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याएं इस गोचर के प्रभाव से समाप्त हो सकती हैं।

आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अप्रत्याशित धन लाभ के योग बना रहा है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो इस दौरान आपको नई परियोजनाओं में सफलता मिल सकती है, और आपका व्यवसाय तेजी से प्रगति करेगा।

करियर के क्षेत्र में भी यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, और आपके प्रयासों को सराहना प्राप्त होगी। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। कुल मिलाकर, यह गोचर आपके लिए आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से लाभकारी सिद्ध होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में लाभ के साथ-साथ नई परियोजनाएं शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे। बृहस्पति की कृपा से लंबे समय से अटके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए आय के नए स्रोत बनाएगा। यदि आप घर, वाहन या अन्य संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा, और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो यह समय आपके लिए उन्नति का हो सकता है। संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी, और आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह समय आपके लिए राहत लेकर आएगा। यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस दौरान आपको सुधार देखने को मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story