जुलाई महीना में सात ग्रह बदलेंगे अपनी चाल: इन राशियो को होगा बंपर लाभ, जानें आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

Grah Gochar 2025
X
जुलाई 2025 में सूर्य, मंगल, शुक्र समेत सात ग्रह बदलेंगे चाल। जानिए किन राशियों को होगा बंपर लाभ और किन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।

Grah Gochar 2025: ज्योतिष के हिसाब से वर्ष 2025 काफी इंपोर्टेंट रहने वाला माना जा रहा है। जुलाई 2025 उससे भी ज्यादा इंपोर्टेंट है। इस महीने में सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मां शारदा पीठ की ज्योतिष आचार्य डॉक्टर गौतम ने बताया कि जुलाई माह में सबसे इंपॉर्टेंट ग्रह मंगलसूत्र अपनी चाल बदलने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी के जीवन पर अवश्य पड़ेगा।

इन ग्रहों की बदलेगी चाल
शुक्र मिथुन में करेंगे गोचर, सूर्य देव कर्क राशि में गोचर और मंगल कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसका सभी राशियों पर शुभ व अशुभ प्रभाव जरुर पड़ेगा। गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उदय होंगे। शनि देव मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुद्ध कर्क में वक्री और शुक्र कर्क राशि में अस्त होंगे। इसके साथ ही शनि मीन राशि में गुरु मिथुन राशि में राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करते हुए सभी राशियों को शुभ या अशुभ प्रभाव देंगे। चंद्रमा हर सवा दो दिन के बाद अपनी चाल बदलते ही रहते हैं।

जुलाई में होगी अच्छी बारिश
एस्ट्रो डॉ मनीष गौतम के अनुसार जुलाई में ग्रहों की जो स्थिति बनने की संभावना है। वह बड़े परिवर्तनों की ओर सबको इशारा जरूर कर रही है। शुक्र मंगल और सूर्य के राशि परिवर्तन से बिजनेस वालों को लाभ प्राप्त होगा। खेती और इससे जुड़े कार्यों में कहीं लाभ तो कहीं नुकसान के योग बन रहे हैं। देश में कई जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। प्राकृतिक घटनाएं ज्यादा हो सकती हैं। यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना भी दिख रही है। पहाड़ टूटने सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं होने की संभावना है।

ग्रहों के परिवर्तन से इन राशियों को होगा विशेष फायदा
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम के अनुसार जुलाई में में तीन ग्रहों के राशि परिवर्तन और सात बार ग्रहण की चाल बदलने से मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा होता हुआ दिख रहा है। इससे इनको हर क्षेत्र में प्रॉफिट मिलने वाला है। आर्थिक मामलों में भी विशेष फायदा मिलेगा। मान सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। कार्यस्थल में आपके कार्यों की विशेष प्रशंसा होगी। व्यापारी वर्ग के लोगों को भी मोटा मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना है।

  • शुभ प्रभाव वाली राशियां- मिथुन वृश्चिक मकर और मीन
  • अशुभ प्रभाव वाली राशियां- बृष सिंह तुला और कुंभ
  • मिला जुला वाला प्रभाव- मेष कर्क कन्या और धनु

उपाय: सुबह मिला-जुला प्रभाव वाली राशियों को सावन माह में प्रतिदिन शिव की आराधना करने से उनके कष्टो में कमी प्राप्त होगी और सभी कार्य बनेंगे।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story