Guru Purnima 2025 Wishes: गुरु पूर्णिमा पर गुरु जी को इस खास अंदाज में भेजें शुभकामना संदेश

Guru Purnima 2025 Wishes: गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई 2025, गुरुवार को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने, उनके आदर्शों को स्मरण करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए विशेष अवसर लेकर आता है। आज आप अपने गुरुजनों को इस खास अंदाज में शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं।
क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा?
गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। वेदव्यास जी ने चारों वेदों का संकलन किया था। साथ ही इस दिन बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान गौतम बुद्ध ने इसी दिन सारनाथ में अपना पहला धर्म उपदेश दिया था। इसलिए यह दिन विद्यार्थियों के लिए काफी खास माना जाता है।
शुभकामना संदेश गुरु पूर्णिमा 2025 के लिए
गुरु की दुआओं से ही जीवन की नैया पार होती है,
उनके आशीर्वाद से हर कठिन राह आसान होती है।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
जिसने सिखाया जीवन जीने का सलीका,
वो गुरु हमेशा दिल के सबसे करीब होता है।
आप जैसे गुरु को शत-शत नमन।
गुरु वो दीपक हैं जो अज्ञानता के अंधेरे को मिटाते हैं,
उनके बिना जीवन अधूरा है।
इस गुरु पूर्णिमा पर सादर प्रणाम।
गुरु ने जो दिया वो कभी न चुकाया जा सके,
उनका ऋण जीवनभर बना रहता है।
गुरु पूर्णिमा पर उन्हें सच्चे दिल से याद करें।
आपके ज्ञान से मिली रोशनी ने
हर अंधेरे को दूर किया है।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके सिखाए मार्ग पर चलकर ही
जीवन के असली मायने समझे हैं।
इस गुरु पूर्णिमा पर आभार सहित नमन।
गुरु का आशीर्वाद मिले हर मोड़ पर,
जीवन का हर सफर हो आसान।
गुरु पूर्णिमा पर कोटि-कोटि प्रणाम।
गुरु वही जो राह दिखाए,
गिरने पर फिर से उठना सिखाए।
ऐसी प्रेरणा के लिए दिल से धन्यवाद।
गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है,
और ज्ञान के बिना जीवन अधूरा।
इस गुरु पूर्णिमा पर आपका अभिनंदन।
गुरु वह दर्पण है जो
हमें हमारे भीतर का प्रतिबिंब दिखाता है।
गुरु पूर्णिमा पर उन्हें नमन।
