गणेश चतुर्थी 2025: गणपति बप्पा को विराजने का सही समय क्या है?, यहां जानें शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2025: साल 2025 में गणेश चतुर्थी का उत्सव 27 अगस्त, बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व भारतभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है और इस दिन भक्त गणपति जी की स्थापना कर उनकी आराधना करते हैं। गणेश चतुर्थी का पर्व हर परिवार में नए संकल्पों और खुशियों का संदेश लेकर आता है। यहां जानें गणेश जी को विराजने का सही समय, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।
गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त
गणेश जी की मूर्ति को घर लाने और स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। 27 अगस्त 2025 को गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 से दोपहर 1:40 बजे तक रहेगा। इस समय विघ्नहर्ता गणपति की विधिपूर्वक स्थापना और पूजा-अर्चना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
शुभ योग
27 अगस्त को पंचांग के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का संयोग भी रहेगा, जो पूजा एवं नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद अनुकूल है। ये योग सुबह 5:57 बजे से 6:04 बजे तक रहेंगे। इस दौरान गणपति की मूर्ति लाना और पूजा करना शुभ रहता है। इस दिन की पूजा से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और परिवार में समृद्धि एवं सुख-शांति बनी रहती है।
गणपति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त
कुछ लोग गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले यानी 26 अगस्त 2025 को भी गणपति की मूर्ति लाने और स्थापना की तैयारी करते हैं। इस दिन सुबह 9:09 बजे से दोपहर 1:59 बजे तक का समय इस कार्य के लिए शुभ माना गया है। इस अवधि में गणपति की मूर्ति की खरीदारी और घर लाना भी अच्छा रहता है ताकि 27 अगस्त को पूजा विधिवत हो सके।
गणेश चतुर्थी का महत्व
गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। इसे हर भारतीय घर में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। गणपति जी को शुभकार्य, सफलता और समृद्धि का देवता माना जाता है, इसलिए इस दिन उनकी पूजा-आराधना से हर प्रकार के बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
ये भी पढ़ें: जानिए गणपति बप्पा की पूजा करने का सही नियम और समय
ये भी पढ़ें: 27 सितंबर को आएंगे बप्पा, दुर्लभ योगों के बीच होगा भव्य स्वागत
ये भी पढ़ें: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल
