Guruwar Ka Upay: व्यापार में तरक्की के लिए करें गुरुवार को यह खास उपाय

Guruwar Ka Upay: सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु तथा देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धा और विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, यश और धन की प्राप्ति होती है। साथ ही बृहस्पति देव की कृपा से व्यक्ति के ज्ञान, विवेक और निर्णय क्षमता में भी वृद्धि होती है। अगर आप नया व्यापार, नौकरी या किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो गुरुवार का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ है। यहां जानें गुरुवार से जुड़े टोटके।
आर्थिक लाभ के लिए अपनाएं हल्दी का सरल उपाय
आर्थिक प्रगति और व्यापार में सफलता पाने के लिए आज के दिन एक विशेष उपाय करने की परंपरा है। यदि आपके पास शुद्ध केसर उपलब्ध है, तो उसे एक छोटी डिब्बी में रखें और सुबह पूजा के समय भगवान विष्णु के चरणों से स्पर्श करवाएं। बाद में इस केसर से किसी भी व्यावसायिक यात्रा पर निकलते समय माथे पर तिलक करें। यह उपाय सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी कृपा को आकर्षित करता है।
यदि केसर उपलब्ध न हो, तो हल्दी का भी उपयोग किया जा सकता है। एक छोटी डिब्बी में सूखी हल्दी रखें और उसे भगवान विष्णु को अर्पित करने के बाद अपने पास रखें। यह उपाय भी आर्थिक पक्ष को मजबूत करने में सहायक माना गया है।
गुरुवार का व्रत और पीले वस्त्र धारण करना, पीले रंग के फल और मिठाई का भोग लगाना तथा "ॐ बृं बृहस्पते नमः" मंत्र का जाप करना भी आज के दिन विशेष लाभदायक होता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
