Ekadashi: एकादशी पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

एकादशी पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
X
Ekadashi: एकादशी के दिन उपवास, ध्यान और भक्ति के साथ-साथ चार विशेष स्थानों पर दीपक जलाना बेहद फलदायी होता है।

Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं निर्जला एकादशी का दिन भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन उपवास, ध्यान और भक्ति के साथ-साथ चार विशेष स्थानों पर दीपक जलाना बेहद फलदायी माना गया है। ऐसा करने से न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलता है, बल्कि जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। आइए जानते हैं किन स्थानों पर दीपक जलाने से भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।

घर का मुख्य द्वार
घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से बुरी शक्तियां और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पातीं। इससे घर की सुरक्षा होती है। मान्यता है कि दीपक जलाना घर के अंदर प्रकाश और सौभाग्य का प्रवेश द्वार बनता है।

तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा भगवान विष्णु का काफी प्रिय माना गया है। ऐसे में तुलसी के पास दीपक जलाने से विष्णु-लक्ष्मी दोनों की कृपा मिलती है। इसके साथ ही वातावरण पवित्र होता है। दीपक जलाने से घर में शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा बनी रहती है।

पीपल का पेड़
मान्यता है कि पीपल के वृक्ष में पितृदेवताओं का वास रहता है। ऐसे में एकादशी की रात को पीपल के नीचे दीपक जलाने से पितरों को मोक्ष मिलता है। साथ ही उनका आशीर्वाद घर-परिवार पर बना रहता है।

घर का मंदिर
सबसे पहले दीपक को घर के पूजा स्थल में जलाना चाहिए। मान्यता है कि जब दीपक की लौ भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित होती है, तो वह भक्ति की भावना का प्रतीक बन जाती है। जिसकी वजह से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और ईश्वर की कृपा बनी रहती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story