Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन करें ये अचूक उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। यहां जानते हैं कि गुरुवार के दिन क्या करें, क्या न करें और किन बातों का रखे ध्यान।
गुरुवार के दिन के उपाय
- गुरुवार के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
- पूजा के दौरान भगवान विष्णु को नारियल अर्पित कर सुख, समृद्धि और धन प्राप्ति की कामना करें।
- केसर मिश्रित दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
- करियर या कारोबार में सफलता के लिए 7 हल्दी की गांठ धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को अर्पित करें।
- गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
इस मंत्र का जाप करें
"ॐ क्लीं बृहस्पतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें और भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
क्या नहीं करना चाहिए
गुरुवार के दिन सिर, दाढ़ी आदि के बाल कटवाने से बचना चाहिए। नाखून नहीं काटने चाहिए और ना ही कपड़ों को धोना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन अगर ऐसा कोई काम करते हैं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
अतिरिक्त उपाय
- इस दिन हल्दी और चंदन के पानी से स्नान करने से स्वास्थ्य और धन दोनों का लाभ होता है।
- पीले फलों या पीली चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- केले का भोग लगाएं, और केले के पेड़ में पूजा का जल चढ़ाएं।
- गुरु का आशीर्वाद लेना न भूलें।
- सूर्य को जल अर्पित करें और पीले वस्त्र धारण करें।
गुरुवार को करें इन बातों का रखें ध्यान
गुरुवार के दिन किसी को भी रुपए-पैसे उधार देने से बचना चाहिए। नहीं तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
