Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन क्या करें और किन चीजों से बचें, यहां जानें; खुल जाएगा किस्मत का द्वार

X
Budhwar Ke Upay: बुधवार का दिन कई संस्कृतियों में विशेष महत्व रखता है। जो बुध ग्रह को समर्पित होता है। यह ग्रह बुद्धि, संचार और व्यापार का कारक माना जाता है। इसलिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ विशेष कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। यहां जानें बुधवार के दिन क्या करें और क्या ना करें?
बुधवार के दिन क्या करें
- भगवान गणेश की पूजा: इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि उनकी पूजा करने से बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है। इसलिए सबसे पहले भगवान गणेश जी की पूजा करें।
- बुध मंत्र का जाप: धार्मिक मान्यता है कि बुध मंत्र का जाप करने से बुध ग्रह मजबूत होता है और बुद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए इस मंत्र का जाप जरूर करें।
- हरी वस्तुओं का प्रयोग: बुध ग्रह को हरा रंग पसंद होता है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से लाभ होता है।
- ज्ञानार्जन: बुधवार का दिन ज्ञान अर्जित करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कोशिश करें कि इस दिन कोई नई चीज सीखें।
- लेखन कार्य: बुधवार का दिन लेखन कार्य के लिए काफी शुभ माना जाता है। इस दिन लिखने का प्रयास जरूर करना चाहिए।
क्या ना करें?
- उधार लेन-देन: इस दिन उधार लेने या देने दोनों से बचना चाहिए, नहीं तो आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
- किसी का अपमान: किसी का अपमान न करें, नहीं तो बुध ग्रह क्रोधित हो सकते हैं। ऐसे में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
- काले रंग के कपड़े: काला रंग ज्यातातर मौके पर अशुभ माना जाता है। इसलिए बुधवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से परहेज करना चाहिए।
- पश्चिम दिशा की यात्रा: इस दिन पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए, नहीं तो अशुभ फल मिलते हैं।
बुधवार के दिन के उपाय
- मूंग की दाल का दान: दिन को खुशहाल बनाने के लिए बुधवार के दिन आपको मूंग की दाल का दान करना चाहिए। इससे बुध ग्रह प्रसन्न होते हैं।
- मंत्र पढ़ें: इस दिन बुध ग्रह को शांत करने के लिए “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से बुध ग्रह शांत होते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।